Narottam Mishra Stuck : लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कोचिंग क्लास का उद्घाटन करने पहुंचे थे

Narottam Mishra Stuck in Elevator : नरोत्तम मिश्रा जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई।

Narottam Mishra Stuck : लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कोचिंग क्लास का उद्घाटन करने पहुंचे थे

Narottam Mishra Stuck in Elevator : ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार शाम पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंस गए। वे जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। करीब 10 से 15 मिनट बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

जयेंद्रगंज में नई ब्रांच के उद्घाटन पर पहुंचे

ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस की नई ब्रांच का शुभारंभ लश्कर क्षेत्र के जयेंद्रगंज में संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे। वे शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए वे पहले फ्लोर से लिफ्ट में सवार हुए।

दूसरे फ्लोर पर झटके के साथ रुकी लिफ्ट

लिफ्ट पहले फ्लोर से ऊपर की ओर बढ़ी। दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण वह झटके के साथ रुक गई। अंदर मौजूद लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के कर्मचारियों और आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए।

कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला

कर्मचारियों ने तुरंत लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मेहनत के बाद दरवाजा खुल गया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने शूट किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बाहर आकर किया उद्घाटन

लिफ्ट से बाहर आने के बाद डॉ. मिश्रा ने कोचिंग संस्थान का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने इस कोचिंग को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प बताया।