रीवा में आवाम फ्री क्वालिटी ट्यूशन क्लासेस की हुई शुरुआत

रीवा शहर में आवाम फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त क्वालिटी ट्यूशन क्लासेस शुरू की हैं, जहां कक्षा 6 से 12 तक सभी सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाएंगे।

रीवा में आवाम फ्री क्वालिटी ट्यूशन क्लासेस की हुई शुरुआत

रीवा शहर में आवाम फाउंडेशन की तरफ से Awam Free Quality Tuition Classes की शुरुआत की गई। इस पहल का मकसद जरूरतमंद बच्चों को अच्छी और मुफ्त पढ़ाई देना है। इस मौके पर शहर के अलग-अलग इलाको से जुड़े अनुभवी और सफल लोग मौजूद रहे और इस काम के लिए टीम को बधाई   दीं।

कार्यक्रम में रीवा यूनिवर्सिटी के HOD डॉ. अतुल पांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक कमाल, डॉ. सैयद अरशद, घोघर कन्या स्कूल के प्रिंसिपल फैज़ अहमद सिद्दीकी, हाजी मो. अमीन, शिक्षक मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, महाराजा स्कूल के प्रिंसिपल मंजर खान सहित कई लोग शामिल हुए।

5 आवाम फ्री क्वालिटी ट्यूशन की तैयारी 

प्रोग्राम में खास तौर पर वार्ड नंबर 34, 35, 33, 30, 32 और 23 के बच्चे और उनके मां-बाप मौजूद रहे। आवाम फाउंडेशन की टीम ने बताया कि आने वाले समय में रीवा शहर में इसी तरह की 5 Awam Free Tuition Classes खोलने की प्लानिंग है। पहले चरण में निपानिया, घोघर और पचमठा इलाके को कवर किया गया है।

मुफ्त ट्यूशन की सुविधा होगी 

इन ट्यूशन क्लासेस में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को सभी सब्जेक्ट्स की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। फिलहाल क्लासेस का समय शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रखा गया है। पढ़ाने के लिए अनुभवी और अच्छे teachers को लगाया गया है। बहुत जल्द शहर के दूसरे इलाकों में भी ऐसी क्लासेस शुरू करने की तैयारी है।

आवाम फाउंडेशन के Founder President रॉक्सी खान ने बताया कि उनकी टीम का सबसे पहला मकसद education है और इसी दिशा में आगे भी बड़े लेवल पर काम करने की प्लानिंग की जा रही है।

इस पहल को सफल बनाने में आवाम टीम से जुड़े इमरान खान, अकील खान, मो. आसिफ, फिरोज खान, वसीम अंसारी, जावेद आज़ाद, फिरोज अली, राशिद अंसारी, मोनू अंसारी, काशिफ सिद्दीकी, अमी सिद्दीकी, असलम खान, बबलू भाई, अय्यूब खान, जिशान खान, सगीर भाई, मकसूद खान, रियाज खान, आकिल अंसारी, जावेद अंसारी, फरीद खान, शानू खान, इकबाल खान, जावेद खान, फारुक खान, वारिस बेग, रहमान खान और मोइन हसन का खास सपोर्ट रहा।