रीवा कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
रीवा जिला न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में मिला धमकी के बाद कोर्ट खाली करवा दिया गया है. ई-मेल में बम फटने का समय और 1979 के राष्ट्रीय रक्षा/आतंक संबंधी मामलों का जिक्र किया गया था.
रीवा जिला न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी एक ई-मेल के जरिए मिली है. खबर मिलते ही जल्दी से कोर्ट को खाली करवाया गया.
ई-मेल में बम ब्लास्ट की TIMINIG भी लिखी गई है. ई-मेल में लिखा है की ब्लास्ट दोपहर 2:35 बजे होगा. जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी. रीवा के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है. मेल में तमिलनाडु में 1979 के नेशनल डिफेंस/आतंक से जुड़े बातों का भी जिक्र किया गया है.
बम ब्लास्ट की धमकी के बाद तुरंत ही कोर्ट को खली कराया गया. धमकी के बाद से पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड में आ गई है. कोर्ट में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. और लोगों को अंदर जाने से मना कर दिया गया है. Bomb Disposal Squad को बुला किया गया है कोर्ट की जांच चल रही है.

