मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IFS और 20 राज्य वन सेवा अधिकारियों के तबादले
मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी। वन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 28 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी। कई जिलों के डीएफओ भी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट।
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 28 अधिकारियों और राज्य वन सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 20 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक फेरबदल से वन मुख्यालय, वृत्त कार्यालयों, टाइगर रिजर्व, कार्य आयोजना इकाइयों और वन बल मुख्यालय में नई प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिलेगी।
28 IFS और 20 राज्य वन सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर
बुधवार, 7 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) विभाष कुमार ठाकुर को वन मुख्यालय की संरक्षण शाखा से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार शाखा का दायित्व सौंपा गया है। इस बदलाव को विभागीय नीति और शोध कार्यों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
संजय टाइगर रिजर्व, सीधी के क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वन विभाग मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्यरत क्षितिज कुमार को भोपाल वन वृत्त का वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा बांधवगढ़ और कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य वन विकास निगम, विभिन्न वन वृत्तों, कार्य आयोजना इकाइयों और डीएफओ (जिला वन अधिकारी) स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इसी आदेश के तहत राज्य वन सेवा के 20 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिससे मैदानी स्तर पर वन प्रबंधन, संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है। वन विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक सर्जरी से विभागीय कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और वन संरक्षण एवं वन्यजीव प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।
अधिकारियों के तबादले की सूची :-
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | विभाष कुमार ठाकुर | पीसीसीएफ संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल | पीसीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार, वन मुख्यालय भोपाल |
| 2 | अमित कुमार दुबे | एपीसीसीएफ, क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व, सीधी | एपीसीसीएफ संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल |
| 3 | प्रफुल नीरज गुलाबराव फुलझेले | सीसीएफ राज्य लघुवनोजन संघ, भोपाल | सीसीएफ राज्य वन विकास निगम, भोपाल |
| 4 | मस्तराम बघेल | सीसीएफ उज्जैन वृत्त | सीसीएफ जबलपुर वृत्त |
| 5 | कमल अरोरा | सीएफ जबलपुर वृत्त | सीएफ छिंदवाड़ा वृत्त |
| 6 | मधु व्ही राज | सीएफ छिंदवाड़ा वृत्त | सीएफ बैतूल वृत्त |
| 7 | आलोक पाठक | सीएफ राज्य वन विकास निगम, भोपाल | सीएफ उज्जैन वृत्त |
| 8 | बासु कनौजिया | सीएफ बैतूल वृत्त | सीएफ खंडवा वृत्त |
| 9 | क्षितिज कुमार | विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वन विभाग | सीएफ भोपाल वृत्त |
| 10 | विपिन कुमार पटेल | डीएफओ अनूपपुर | डीएफओ कार्य आयोजना, जबलपुर |
| 11 | प्रदीप मिश्रा | डीएफओ इंदौर | डीएफओ कार्य आयोजना इकाई, बैतूल |
| 12 | अब्दुल अलीम अंसारी | डीएफओ नौरादेही वन्यप्राणी | डीएफओ कार्य आयोजना इकाई, सिवनी |
| 13 | नरेश कुमार दोहरे | डीएफओ रतलाम | उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय, भोपाल |
| 14 | प्रकाश कुमार वर्मा | उप संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया | उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला |
| 15 | अनिल चौपड़ा | डीएफओ हरदा | उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय, भोपाल |
| 16 | पुनील गोयल | उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला | उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी |
| 17 | अंकित पांडेय | डीएफओ ग्वालियर | विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वन विभाग |
| 18 | गौरव शर्मा | डीएफओ कटनी | डीएफओ नर्मदापुरम |
| 19 | पुनीत सोनकर | डीएफओ डिंडोरी | डीएफओ जबलपुर |
| 20 | अशोक सोलंकी | उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय, भोपाल | डीएफओ डिंडोरी |
| 21 | रजनीश कुमार सिंह | उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी | डीएफओ नौरादेही वन्यप्राणी |
| 22 | गर्वित गंगवार | डीएफओ उत्तर पन्ना | डीएफओ कटनी |
| 23 | मयंक गुर्जर | डीएफओ नर्मदापुरम | उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय, भोपाल |
| 24 | स्वरूप दीक्षित | उप वन संरक्षक, ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल | डीएफओ पूर्व छिंदवाड़ा |
| 25 | रिषी मिश्रा | डीएफओ जबलपुर | डीएफओ छतरपुर |
| 26 | सर्वेश सोनवानी | डीएफओ छतरपुर | डीएफओ जनसंपर्क एवं विक्रय डिपो, नई दिल्ली |
| 27 | डेविड व्यंकटराव | उप वन संरक्षक, राज्य वन विकास निगम, भोपाल | डीएफओ अनूपपुर |
| 28 | अरिहंत कोचर | डीएफओ दक्षिण बालाघाट उत्पादन | डीएफओ दक्षिण बैतूल |
Varsha Shrivastava 
