दिल्ली के युवक से बहस के बाद फंदे पर झूली इंफ्लुएंसर : नोट में लिखा- ‘अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया’
Influencer Nidhi Tiwari Suicide : परिजनों के अनुसार शनिवार रात निधि की दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने भावुक पोस्ट शेयर की और कमरे में चली गईं।
Influencer Nidhi Tiwari Suicide : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) की मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव घर के कमरे में मिला। मौत से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थीं निधि
निधि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके लगभग 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर प्लेटफॉर्म पर शेयर करती थीं। आखिरी पोस्ट में उन्होंने खुद से प्यार करने और खुद को तलाशने की बात लिखी थी।

पुलिस की कार्रवाई
परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने भावुक पोस्ट शेयर की और कमरे में चली गईं। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

जांच जारी, फोन और सोशल मीडिया की पड़ताल
मोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थीं। आखिरी बातचीत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है।


