Womens Asia Cup 2026: India ने Sri Lanka को हराकर 8वीं बार जीता खिताब, Shafali-Smiriti ने रचा रिकॉर्ड
Womens Asia Cup 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने लहराया परचम, Sri Lanka की महिला टीम को 72 रनों से रौंदा, जीत के बाद भी नहीं ली Mohsin Naqvi से ट्रॉफी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को रौंदकर इतिहास रच दिया है और एक बार फिर एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। India ने Sri Lanka को 72 रन से हराकर 8वीं बार विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है।

Dubai में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। Shafali Verma और Smriti Mandhana की शानदार पारियों के दम पर भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंका को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।
Shafali और Smriti ने दिलाई शानदार शुरुआत
वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मैच India और Sri Lanka के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम India ने Sri Lanka के सामने 184 रन का टारगेट रखा था। फाइनल में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। Shafali Verma और Smriti Mandhana ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। यह महिला टी-20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

Shafali ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह विमेंस टी-20 एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। वहीं Smriti ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
Shree Charani की घातक गेंदबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी Sri Lanka की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। स्पिनर Shree Charani ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और टीम लक्ष्य से 72 रन दूर रह गई।

Shree Charani के लिए यह टूर्नामेंट खास रहा। फाइनल में 4 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने इस कैलेंडर ईयर में अपने टी-20 विकेटों की संख्या 39 कर ली। इसके साथ उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने Poonam Yadav के 35 विकेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
भारत ने टूर्नामेंट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
पूरे विमेंस टी-20 एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों ने भी खूब आक्रामक क्रिकेट खेला। India ने टूर्नामेंट में कुल 32 छक्के लगाए, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा रहे। Sri Lanka की टीम 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

फाइनल में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन बनाने पर जोर दिया। Shafali और Smriti की साझेदारी ने टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी और बाद में गेंदबाजों ने इस बढ़त को जीत में बदल दिया।
Smriti-Shafali की छठवीं शतकीय साझेदारी
Smriti Mandhana और Shafali Verma की जोड़ी ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में छठवीं बार शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही उन्होंने UAE की Esha Oza और Theertha Satish की जोड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इस फाइनल में दोनों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे भारत को शुरुआती ओवरों में ही मजबूत स्थिति मिल गई। 129 रन की साझेदारी एशिया कप के इतिहास में उनके प्रदर्शन को खास बनाती है।
जीत के बाद भी भारत ने नहीं ली ट्रॉफी
खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। भारतीय टीम ने Asian Cricket Council (ACC) के प्रेसिडेंट और Pakistan Cricket Board (PCB) के चेयरमैन Mohsin Naqvi से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया।

Mohsin Naqvi प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंच पर पहुंचे थे। उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल दिए और कप्तान Chamari Athapaththu को रनर-अप चेक सौंपा। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी समाप्त कर दी गई।
BCCI ने दिए थे दो विकल्प
भारत के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले को लेकर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा कि भारतीय टीम Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी। उन्होंने बताया कि BCCI ने प्रेजेंटेशन के लिए दो विकल्प सुझाए थे।

पहले विकल्प में ACC के डिप्टी चेयरमैन Khalid Al Zarooni से ट्रॉफी दिलाने का प्रस्ताव था। दूसरे विकल्प में हाल की परंपरा के अनुसार विजेता बोर्ड के प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने की बात कही गई थी। हालांकि दोनों विकल्पों पर सहमति नहीं बन सकी।

भारत की टीम के हेड कोच Amol Muzumdar ने भी कहा कि ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का था और टीम इस फैसले के साथ है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और वह चैंपियन है। अब टीम का ध्यान अगले टूर्नामेंट पर है।
Varsha Shrivastava 
