IPL 2026 शेड्यूल: 28 मार्च को RCB vs SRH के साथ होगा आगाज़
IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु में ओपनिंग मैच। चुनाव के कारण देरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 दिनों का बहुप्रतीक्षित शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने के अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ करेगी। यह ओपनिंग मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
चुनाव के कारण बदला गया कार्यक्रम:
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लीग 26 मार्च से शुरू होगी, लेकिन देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे 2 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब 28 मार्च से क्रिकेट का यह महाकुंभ शुरू होगा।
???????????? ???????????????? ???????? ???????????????????????? ???????????????? ⏳@RCBTweets to take on @SunRisers in the season opener in Bengaluru ❤️????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Catch the first phase of #TATAIPL 2026 schedule on @StarSportsIndia and @JioHotstar ???? pic.twitter.com/L98erPcmTw
बेंगलुरु में सुरक्षा बड़ी चुनौती:
ओपनिंग मैच बेंगलुरु के उसी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है, जहाँ पिछले साल एक दुखद घटना घटी थी। IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB की विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इस बार प्रशासन और BCCI ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

IPL 2026 की बड़ी बातें:
डिफेंडिंग चैंपियन:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
ओपनिंग मैच:
RCB vs SRH (28 मार्च)
वेन्यू:
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
खास नियम:
परंपरा के अनुसार, मौजूदा चैंपियन होने के नाते RCB को ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल की मेजबानी मिली है।
चुनावी राज्यों में IPL का रोमांच:
जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां IPL के कई महत्वपूर्ण वेन्यू मौजूद हैं। इनमें शामिल हैं:
चेन्नई (तमिलनाडु):
एमए चिदंबरम स्टेडियम (CSK का होम ग्राउंड)
कोलकाता (पश्चिम बंगाल):
ईडन गार्डन्स (KKR का घरेलू मैदान)
गुवाहाटी (असम):
बारसापारा स्टेडियम (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घर)
इन शहरों में मैचों के दौरान सुरक्षा और मतदान की तारीखों के बीच तालमेल बिठाना BCCI के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
RCB का ऐतिहासिक पिछला सीजन:
बता दें कि साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचा था। फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को रोमांचक ढंग से 6 रन से हराकर RCB ने अपने 18 साल के सूखे को खत्म किया और पहली बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

