PM मोदी पर राखी की विवादित टिप्पणी: कंगना ने किया पलटवार- ‘मेरी रील्स देखो और रोते रहो’
Kangana- Rakhi controversy : बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने राखी सावंत की विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सफल महिलाओं के चरित्र पर टिप्पणी करने पर राखी सावंत को निशाने पर लिया।
Kangana-Rakhi controversy : बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद Kangana Ranaut अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उनका गुस्सा Rakhi Sawant पर फूट पड़ा है। कंगना ने राखी सावंत के उस बयान को लेकर फटकार लगाई है, जिसमें उन्होंने कंगना और एक्ट्रेस-नेता स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बातें कही थीं। कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि राखी जैसे लोग कामयाब महिलाओं के कैरेक्टर को निशाना बनाकर अपनी नाकामी को सही ठहराने की कोशिश करते हैं।
कंगना ने लगाई राखी सावंत को फटकार
कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "सिर्फ़ वही (राखी) नहीं, बल्कि ज़्यादातर लोग सफल और कड़वाहट से भरे होते हैं... लोग अपनी जलन, नाकामी और अहंकार को संतुष्ट और सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालने में देर नहीं करते। लेकिन अब समय आ गया है कि हम ऐसे बार-बार होने वाले, जानबूझकर किए गए हमलों और सार्वजनिक रूप से चरित्र हनन का शिकार न बनें; हमें अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना होगा और खुद को बार-बार सफाई देना भी बंद करना होगा।"
कंगना ने आगे लिखा, "तो हाँ, मेरे प्यारों!! भले ही आप सफलता के लिए कुछ भी करने को तैयार हों, लेकिन पता है क्या!! दुर्भाग्य से किसी को आपसे किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं है। याद रखें, आपके सभी एहसानों को मिलाकर भी आपको एक सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली—उसके लिए भी कुछ काबिलियत और हुनर की ज़रूरत होती है। तो निश्चिंत रहें, एहसान करें या न करें, आप कहीं नहीं पहुँचने वाले; इसलिए आराम से बैठें, मेरी रील्स देखें और रोते रहें।"
क्या कहा था राखी सावंत ने?
हाल ही में राखी सावंत मोहसिन खान के पॉडकास्ट ‘एम.के. टॉक्स’ में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कंगना रनोट, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
राखी सावंत ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री के लिए वह कर सकती हैं, जो कंगना रनोट और स्मृति ईरानी करती हैं। राखी सावंत ने आगे कहा, "मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो भी उन्होंने आपको दिया है, मैं भी आपको दे सकती हूं।"
राखी सावंत ने @SmritiIrani और @KanganaTeam के बारे में अपनी गंदी बातों और उन बेहद अपमानजनक हरकतों से सारी हदें पार कर दी हैं।
— Rohit Jain 2.0 (@rohitjain2706) September 13, 2026
आप इसे जितना चाहें “एंटरटेनमेंट” कह सकते हैं। यह एजी नहीं है। बोल्ड नहीं है। कॉमेडी नहीं है।
यह शर्मनाक है और उसका व्यवहार क्राइम है, तो उसे बुक किया… pic.twitter.com/nK0dk8vubq
कंगना-राखी का पहले भी हुआ विवाद
कंगना और राखी के बीच पहले भी सार्वजनिक रूप से झगड़े हो चुके हैं। दोनों के बीच पहली बार तकरार तब देखने को मिली, जब कंगना से मीका सिंह के साथ किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था। कंगना ने कथित तौर पर कहा था कि वह राखी सावंत नहीं हैं, जो इस तरह का सीन करेंगी। कंगना का यह बयान राखी को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
साल 2020 में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के दौरान भी राखी सावंत ने कंगना पर निशाना साधा था। इसके बाद भी दोनों के बीच समय-समय पर बयानबाजी होती रही।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के समय भी राखी ने कंगना के बयानों की आलोचना की थी। राखी ने CJP के विरोध प्रदर्शन के बारे में कंगना की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और उन्हें गंदी जुबान वाली (gutter mouth) कहा था।
कंगना रनोट कई अन्य हस्तियों को लेकर दिए गए बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। चाहे वह आशुतोष राणा हों, सोनू सूद या तापसी पन्नू, इन सभी को लेकर भी कंगना काफी अग्रेसिव मोड में रहती हैं। अब राखी सावंत के साथ उनकी यह सोशल मीडिया फाइट भी चर्चा में है।
Anjali 
