'लगान' के 25 साल पूरे: साथ नजर आए 'अमर-प्रेम', सलमान के नए लुक ने लूट ली सारी लाइमलाइट
आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर सेलिब्रेशन इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मुंबई में शनिवार को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास सेलिब्रेशन इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने बॉलीवुड के सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल, जूही चावला और किरण राव जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे।

वहीं, इस खास मौके पर 'लगान' की पूरी टीम भी मौजूद रही। आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे समारोह में शामिल हुए।
सलमान खान के नए लुक ने खींचा सबका ध्यान
इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में नजर आए। उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई फैंस उनके इस लुक की तुलना उनकी चर्चित फिल्म 'तेरे नाम' के हेयरस्टाइल से कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान और सलमान खान ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान दोनों सितारों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। जब फोटोग्राफर्स लगातार कैमरे की ओर देखने के लिए कह रहे थे, तब सलमान ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिसे देखकर आमिर खान भी हंस पड़े।
'लगान' के 25 साल पूरे, 25 करोड़ था मूवी का बजट
15 जून 2001 को रिलीज हुई 'लगान' भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली थी। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान चंपानेर गांव के किसानों के संघर्ष और क्रिकेट मैच के जरिए लगान माफी की चुनौती पर आधारित थी।

फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ए.आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के गीतों ने भी फिल्म को यादगार बनाया। 'लगान' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला था। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 65 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
Tuesday, 14 Jul, 2026
Tuesday, 05 May, 2026
Monday, 26 Oct, 2026
Monday, 26 Oct, 2026
Thursday, 22 Oct, 2026
Thursday, 15 Oct, 2026
Shai Hope Century: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार...
Monday, 19 Oct, 2026
CM meets Gwalior Accident Victims : सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...
Thursday, 22 Oct, 2026
Mohan Bhagwat CG Visit : RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 22-23 अक्टूबर को बिलासपुर दौरे...
Friday, 18 Sep, 2026
Ladli Behna Yojana : याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य शासन के महिला एवं...
Monday, 26 Oct, 2026
विदिशा में सीरिंज से नशा करने वाले 11 युवक हुए HIV संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग हुआ...
Saturday, 05 Sep, 2026
Xiaomi 18 Fold : लीक्स में फोन की बैटरी को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। Xiaomi...
Monday, 07 Sep, 2026
Bigg Boss 20 new season: 6 सितंबर को Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। हर बार...
Thursday, 22 Oct, 2026
Tata Nuclear Power Plant : टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के समर्थन में ग्रामीणों ने...
Friday, 04 Sep, 2026
IPS Dangi Case : कोर्ट के निर्देश के बावजूद शासन की ओर से अब तक जांच रिपोर्ट पेश...
Friday, 09 Oct, 2026
Sukma CRPF Camp Blast : खराब विस्फोटक को नष्ट करते समय ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे...

