कैलाशपुर घाटी में बड़ा हादसा : 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एयरबैग से बची 6 जिंदगियां

Mauganj Accident : कैलाशपुर घाटी में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मरीजों को लेकर बनारस जा रही तेज रफ्तार कार अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कैलाशपुर घाटी में बड़ा हादसा : 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एयरबैग से बची 6 जिंदगियां

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज 

जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुर  में मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। मरीजों को लेकर बनारस जा रही तेज रफ्तार कार अंधे मोड़ पर जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में चालक समेत 6 लोग सवार थे, जिनमें 3 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। बताया जाता है कि सीधी जिले के पोखरा गांव से यादव परिवार इलाज के लिए बनारस जा रहा था। तभी घाटी में अचानक मोड़ पर सामने जानवर आ गया, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।

हादसे के दौरान एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। सभी 6 लोगों को मामूली खरोंचें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। हनुमना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।