संजू सैमसन निकले रजनीकांत के जबरा फैन, ‘जेलर-2’ देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कराया

Sanju Samson रजनीकांत के जबरा फैन निकले. टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पत्नी, दोस्तों और टीम के सदस्यों के साथ जेलर-2 देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कराया.

संजू सैमसन निकले रजनीकांत के जबरा फैन, ‘जेलर-2’ देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कराया

भारतीय क्रिकेटर Sanju Samson इन दिनों क्रिकेट नहीं, बल्कि सुपरस्टार Rajinikanth के लिए अपनी दीवानगी को लेकर चर्चा में हैं. संजू सैमसन ने रजनीकांत की नई फिल्म ‘जेलर-2’ देखने के लिए पूरा थिएटर बुक करा लिया. वह यह फिल्म अपनी पत्नी, दोस्तों और टीम के कुछ सदस्यों के साथ देखना चाहते थे. संजू ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने पूरा थिएटर बुक कराने का फैसला क्यों लिया.

रजनीकांत की फिल्म के लिए संजू ने बुक कराया पूरा थिएटर

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन रजनीकांत के बड़े प्रशंसक हैं. उन्हें सुपरस्टार की फिल्में देखना काफी पसंद है और वह उनकी हर नई फिल्म का इंतजार करते हैं. इस बार भी संजू ‘जेलर-2’ देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन दिल्ली में एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वह रिलीज के दिन फिल्म नहीं देख सके.

इसके बाद उन्होंने अगले दिन अपने परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया. इसके लिए उन्होंने पूरा सिनेमा हॉल ही बुक करा लिया.

संजू सैमसन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें रजनीकांत की फिल्में देखना बहुत पसंद है. वह उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. संजू के मुताबिक, दिल्ली में कार्यक्रम होने के कारण वह फिल्म देखने में एक दिन लेट हो गए, लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर रजनीकांत को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.।

टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी देखेंगे फिल्म

संजू सैमसन ने बताया कि उनके साथ टीम के कई सदस्य भी ‘जेलर-2’ देखने जाएंगे. इनमें वे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल होंगे, जिन्हें तमिल भाषा समझ में आती है. संजू का यह अंदाज बताता है कि क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी भी फिल्मों और अपने पसंदीदा सितारों के बड़े प्रशंसक होते हैं। रजनीकांत के प्रति संजू का यह प्यार अब चर्चा का विषय बन गया है.

क्या है ‘जेलर-2’ की कहानी?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर-2’, साल 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. यह किरदार एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का है, जिसे परिस्थितियों के चलते दोबारा एक्शन में लौटना पड़ता है.

फिल्म में एक्शन, थ्रिल और रजनीकांत का खास अंदाज देखने को मिलता है. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. संजू सैमसन का पूरा थिएटर बुक कराना भी इसी दीवानगी की एक झलक है. क्रिकेट से इतर उनका यह फिल्मी अंदाज सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा बटोर रहा है.