IPL 2026 Playoffs Schedule: अहमदाबाद में होगा फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ को मिली मेजबानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 को अहमदाबाद में होगा.

IPL 2026 Playoffs Schedule: अहमदाबाद में होगा फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ को मिली मेजबानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.  IPL 2026 में अब तक 48 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. इस सीजन कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं. 

धर्मशाला में होगा क्वालीफायर-1 

प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी. पहला मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होंगे. यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 मुकाबला आयोजित किया जाएगा. 

लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में फाइनल 

IPL 2026 का खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह लगातार दूसरा साल होगा जब IPL फाइनल अहमदाबाद में आयोजित होगा. पिछले सीजन यानी IPL 2025 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर

IPL 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन के साथ 13 पॉइंट्स लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फिलहाल सबसे निचले स्थान पर है.
टूर्नामेंट 28 मार्च 2026 को शुरू हुआ था और अब लीग स्टेज अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. 

अहमदाबाद क्यों शिफ्ट हुआ फाइनल?

शुरुआत में IPL 2026 फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को दी गई थी. हालांकि, स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन और प्रशासन की कुछ मांगें BCCI की गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल से मेल नहीं खाती थीं. इसी वजह से बोर्ड ने अंतिम समय में वेन्यू बदलने का फैसला लिया और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया.