Vaibhav Suryavanshi की कमजोरी पता चल गई! Praful Hinge Debut में 4 विकेट
वैभव सूर्यवंशी की एक कमजोरी है. वैभव को अगर आप थोड़ी सी पटकी हुई गेंद यानी बाउंसर डालते हैं. तो वैभव पुल शॉट मारने में उतने कंफर्टेबल नहीं दिखते.
मैंने पहले ही बोल दिया था कि मैं वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर बाउंसर डालूंगा… और आउट करूंगा...अब ये सिर्फ एक बयान नहीं था, ये था एक प्री-प्लांड अटैक, एक माइंडसेट. और खुद के लिए एक चैलेंज, जो प्रफुल हिंगे ने मैच से पहले ही सेट कर लिया था. और क्यों था ये विकेट इतना खास? क्योंकि सामने थे वैभव सूर्यवंशी. इस IPL के इन-फॉर्म बल्लेबाजों में से एक. पिछले दो सीजन से लगातार रन बना रहे हैं. एक तरह से लीग की सेंसेशन बन चुके हैं. कल वाले मैच में सबकी नजरें उन्हीं पर थीं. कि क्या वो फिर से गेंदबाजों की धुनाई करेंगे, खासकर Sunrisers Hyderabad की बॉलिंग लाइनअप के खिलाफ. लेकिन वरुण एरोन और ईशान किशन ने प्लान बनाया. एक बड़ा और बोल्ड फैसला लिया. दो सीनियर खिलाड़ियों को बाहर बैठाकर. दो डेब्यूटेंट्स साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे को मौका दिया. अब सोचिए, एक डेब्यू मैच. सामने इन-फॉर्म बल्लेबाज और आप पहले ही बोल चुके हो कि पहली गेंद बाउंसर होगी. ये कॉन्फिडेंस नहीं, ये एटीट्यूड है. और फिर जब वही प्लान मैदान पर जाकर सफल होता है तो वो विकेट सिर्फ एक विकेट नहीं रहता. वो बन जाता है स्टेटमेंट.
पता चल गई वैभव की कमजोरी
वैभव सूर्यवंशी की एक कमजोरी है. वैभव को अगर आप थोड़ी सी पटकी हुई गेंद यानी बाउंसर डालते हैं. तो वैभव पुल शॉट मारने में उतने कंफर्टेबल नहीं दिखते. पुल शॉट पर वैभव बहुत कंफर्टेबल नहीं दिखते ऐसा हमने अनुभव किया है. लेकिन शॉर्ट लेंथ पर भी वो बहुत तगड़ा मारते हैं. प्रफुल की वो गेंद सही बाउंसर तो नहीं गिरी... लेकिन सही लाइन लेंथ पर जरूर गिरी. हिट द डेक वाले गेंदबाज हैं. अपनी लाइन लेंथ पकड़ कर गए. पहली बॉल वैभव सूर्यवंशी पुल करना चाहते थे. लेकिन. टॉपेज लगकर बॉल सीधी खड़ी हो गई. और आसान सा कैच लपक लिया गया. अब बात कमाल के प्रफुल हिंगे की. फिर बैटिंग करने आते हैं ध्रुव जुरेल. चौथी बॉल पर प्लेड ऑन हो जाते हैं. प्रफुल यहीं नहीं रूके इसी ओवर की आखिरी गेंद पर प्रोटेरियस को कैच आउट कराकर तीसरा विकेट भी झटक लिया.

SRH के सामने घुटने पर राजस्थान
फिर जैसवाल का विकेट रियान पराग का विकेट एक के बाद एक विकेट ताश के पत्ते की तरह राजस्थान रॉयल्स के विकेट गिरते जा रहे थे. प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की जोड़ी ने रन चेस करने उतरी राजस्थान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से डिरेल कर दिया. प्रफुल ने कहा मैंने मैनिफेस्ट कर रखा था. कि जब भी मैं IPL में डेब्यू करूंगा... अपने डेब्यू मैच में ही चार विकेट लूंगा. और उनकी बात सच हुई. चार विकेट लेकर गए.

दूसरी तरफ साकिब हुसैन ने भी गेंदबाजी में गर्दा उड़ा दिया. सही लाइन लेंथ पकड़ी. और चार को आउट कर दिया. ये दोनों गेंदबाज आपने दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों को रिप्लेस कर टीम में आए हैं. हालांकि उनके पास फॉर्म नहीं है. उनके टी 20 में मिली जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. लेकिन यंगस्टर्स पर भी तो दबाव था. आपके सामने वो बैटिंग लाइनअप थी जो पीछे बड़े-बड़े गेंदबाजों के धागे खोलते हुई आई थी. खुद वैभव सूर्यवंशी जो बुमराह और हेजलवुड जैसे बॉलर्स को लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे थे. लेकिन कल पहली गेंद पर. जो टेंपलेट बना था. कि पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बाउंड्री लगाते हैं. वो टूट गया. क्या कमाल की गेंदबाजी हैदराबाद की तरफ से हुई है. हैदराबाद की बल्लेबाजी तो पहले से मजबूत थी. और हमेशा यह भी कहा जाता था कि हैदराबाद की बल्लेबाजी को हमेशा 20, 30 रन एक्स्ट्रा बनाने पड़ेंगे. क्योंकि गेंदबाजी में वो मजबूती वो ताकत नजर नहीं आ रही थी. एक्सपीरियंस था लेकिन टी20 वाली गेंदबाजी का जो एक्स फैक्टर है. वो मिसिंग था. पैट कमिंस भी नहीं हैं. लेकिन अब लग रहा है कि 20, 30 रन कम भी बनाते. तो भी ये जो गेंदबाजी है. ये किसी भी ट्रैक पर आपको मुकाबले जीता सकती है.

राजीव गांधी नेशनल स्टेडियम का हाल
हालांकि राजीव गांधी नेशनल स्टेडियम में पहले खूब रन बनते थे. लेकिन इस सीजन यह मैदान थोड़ा सा स्लोविंग दिख रहा था...और विकेट थोड़ा स्लगिश दिख रहा था. यहां इन दोनों एंगस्टर्स ने कमाल की गेंदबाजी की. हैदराबाद की बल्लेबाजी में मजबूती थी ही. अब गेंदबाजी में भी वो कॉम्बिनेशन मिल चुका है. जिसके साथ SRH कंटिन्यू कर सकती है. यह जीत हैदराबाद के लिए विनिंग मोमेंटम पाने के लिए जरूरी थी. क्योंकि अभी तक हैदराबाद की टीम नीचे लगी हुई थी लेकिन आज कॉम्बिनेशन देखने के बाद और अब आपको पता है. कि जब यहां पर पैट कमिंस भी आ जाएंगे तो ये टीम आपको बहुत मजबूत नजर आती है. अब देखना यही है कि क्या ये मोमेंटम दोनों यंगस्टर्स कंटिन्यू कर पाएंगे या इनको आगे चलकर थोड़ा सा बल्लेबाज जब पढ़ लेंगे वीडियो एनालिस्ट बाकी टीमों के देख लेंगे तो इनको भी चौके लगना शुरू हो जाएंगे... लेकिन प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस दोनों ने दिखाई है और यह दोनों अब हैदराबाद की तेज गेंदबाजी लाइनअप को लीड करेंगे और जब पैट कमिंस आ जाएंगे तो आपको वो एक्सपीरियंस भी देखने को मिलेगा
shivendra 
