सरफराज की अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर ने जो कहा- वो सिलेक्टर्स को पसंद नहीं आएगा
घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान का जलवा, वेंगसरकर ने टीम इंडिया में जगह न मिलने को बताया शर्मनाक
घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान का जलवा कायम है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में सरफराज ने केवल 75 गेंदों में 14 छक्कों की मदद 157 रन की धमाकेदार पारी खेलकर साल का अंत शानदार किया. उनकी इस पारी के बाद एक बार फिर से चर्चा होने लगी है कि सरफराज खान को शानदार प्रदर्शन के वाबजूद टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिलपूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने सरफराज के चयन न होने को शर्मनाक बताया।
वेंगसरकर ने जताई हैरानी
सरफराज खान ने केवल टेस्ट क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू किया है और वनडे और टी20 फॉर्मेट में जगह नहीं बना पाए हैं. लेकिन उनके घरेलू और IPL प्रदर्शन को देखते हुए वेंगसरकर ने कहा,
"मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें भारत के किसी भी फॉर्मेट में क्यों नहीं चुना गया. उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, भारत के लिए जब उन्हें मौका मिला, उन्होंने अच्छा खेल दिखाया.
वेंगसरकर ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2024 में सरफराज और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी की भी तारीफ की. उन्होंने आगे कहा-
मैंने सरफराज और देवदत्त पडिक्कल को एक साथ बल्लेबाजी करते देखा है. उन्होंने महत्वपूर्ण सेशन में शानदार पारी खेली और भारत को टेस्ट जीत दिलाने में मदद की. इसके बाद उन्हें दूसरा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला, जो वाकई हैरानी की बात है.
घरेलू क्रिकेट में सरफराज की धमाकेदार फॉर्म
सरफराज खान ने अखिरी बार इंडिया के लिए 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद टीम में वापसी नहीं हो सकी, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025: 7 मैचों में 329 रन, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल. आईपीएल 2026 ऑक्शन, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा. विजय हजारे ट्रॉफी 2025: 4 मैचों में 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक. सरफराज लगातार विस्फोटक पारी खेलने और फॉर्म ने साबित किया है कि सरफराज सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं.
shivendra 
