तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज: IND vs SA — दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का तीसरा मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज: IND vs SA — दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का तीसरा मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. दोनों टीमें पिछले एडिशन की फाइनलिस्ट हैं, ऐसे में यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.

फाइनल की स्क्रिप्ट फिर दोहराने का मौका

दोनों टीमें आखिरी बार ICC Men's T20 World Cup के फाइनल में भिड़ी थीं. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 168/8 तक ही पहुंच सकी. भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर 17 साल का खिताबी इंतजार खत्म किया था. अब एक बार फिर वही प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं, तो मुकाबले में धार अपने आप बढ़ गई है. 

ग्रुप स्टेज में दोनों का परफेक्ट रिकॉर्ड

भारत ने ग्रुप चरण में चारों मैच जीतकर टेबल टॉप की.  टीम ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया. साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप-डी में क्लीन स्वीप करते हुए कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को मात दी। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं और नेट रन रेट भी मजबूत है. 

पिच और प्लेइंग-11 पर नजर

अहमदाबाद की पिच आमतौर पर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मदद देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमें कॉम्बिनेशन पर खास ध्यान देंगी. भारत अतिरिक्त स्पिन विकल्प या फिनिशिंग रोल को मजबूत करने के लिए प्लेइंग-11 में हल्का बदलाव कर सकता है. हालांकि जीत का मोमेंटम देखते हुए टीम मैनेजमेंट ज्यादा छेड़छाड़ से बचना चाहेगा.

मैच डिटेल

मुकाबला: भारत vs साउथ अफ्रीका, सुपर-8, स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, समय: शाम 7:00 बजे (टॉस 6:30 बजे सुपर-8 में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है. दोनों टीमें मोमेंटम के साथ उतरेंगी अब देखना है कि कौन डेथ ओवर्स में नर्व्स संभाल पाता है और बड़ा शॉट खेलता है.