Bhopal मनचले की सरेआम पिटाई, छात्रा के परिवार ने सिखाया सबक

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को परेशान करने वाले युवक को उसके भाई-भाभी ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Bhopal मनचले की सरेआम पिटाई, छात्रा के परिवार ने सिखाया सबक

भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा को एक युवक द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। इस बार छात्रा का परिवार उसके साथ मजबूती से खड़ा रहा और आरोपी को सबक सिखाया।

आरोपी, छात्रा का करता था पीछा

पुलिस के अनुसार, 17 साल की छात्रा को अनुराग दुबे नाम का युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। वह सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं, वह स्कूल और कोचिंग जाते समय उसका पीछा भी करता था।

भाई और भाभी ने सिखाया सबक

परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने बड़े भाई और भाभी को बताई। जब आरोपी ने फिर मिलने का दबाव बनाया, तो भाई की सलाह पर छात्रा ने उसे एक तय जगह पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद भाई और भाभी ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई 

हालांकि परिवार ने औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई, इसलिए पुलिस सख्त धाराओं में मामला दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की