रीवा में सिंधी समाज का नदी स्वच्छता अभियान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सराह

शहर में सिंधी समाज द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया.

रीवा में सिंधी समाज का नदी स्वच्छता अभियान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सराह

शहर में सिंधी समाज द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम नदी तट पर आयोजित किया गया, जहां समाज के लोगों ने एकजुट होकर नदी और उसके आसपास फैली गंदगी की साफ-सफाई की.  अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल हुए और सभी ने मिलकर नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया. 

उपमुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान की सराहना की और कहा कि इस तरह के जनसहभागिता वाले प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं. कार्यक्रम के दौरान उनका शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. 

नगर निगम भी रहा सक्रिय

अभियान में नगर निगम प्रशासन भी सक्रिय नजर आया. नगर निगम कमिश्नर ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शहरवासियों के सहयोग से ही स्वच्छता का स्तर बेहतर हो रहा है और इसे बनाए रखने के लिए सभी को आगे आना होगा. नगर निगम के सफाई कर्मियों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए साफ-सफाई कार्य में हिस्सा लिया. 

महिलाओं और बच्चों की भागीदारी

अभियान में महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. सामूहिक प्रयास से नदी तट की व्यापक सफाई की गई. यह अभियान समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयास का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया. आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा.