रीवा में गुरुकरण सिंह बने नए पुलिस कप्तान, पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान को दी विदाई
Rewa में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में Gurukaran Singh ने पदभार संभाल लिया है। पूर्व SP Shailendra Singh Chauhan का प्रमोशन होकर उनकी पदस्थापना Bhopal में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में हुई है।
जिले को बुधवार को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। Gurukaran Singh ने रीवा के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार संभाल लिया है। वो इससे पहले 24th Battalion Special Armed Force Ratlam में सेनानी के पद पर पदस्थ थे।
रीवा पहुंचने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने पूर्व SP Shailendra Singh Chauhan से मुलाकात की और उनसे कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान का प्रमोशन हो गया है और अब उनकी नई पदस्थापना Bhopal में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नगरीय) के रूप में की गई है।

पूर्व SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा
विदाई के दौरान शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें रीवा में काम करते हुए बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। हालांकि उनका यहां कार्यकाल काफी कम समय का रहा और कुछ ही महीनों में उनका ट्रांसफर हो गया, लेकिन इस दौरान उन्हें अच्छा अनुभव मिला।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में रीवा जिले में और अच्छा विकास और बेहतर पुलिस व्यवस्था देखने को मिलेगी। विदाई के समय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शैलेंद्र सिंह चौहान को फूलों से सजी गाड़ी में बैठाकर भावुक माहौल में विदाई दी।
Saba Rasool 
