बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ की पहली पब्लिक अपीयरेंस, पति विक्की कौशल के साथ दिखीं
कटरीना कैफ बेटे के जन्म के बाद पहली बार पति विक्की कौशल के साथ पब्लिक में नजर आईं। वह ऑल-ब्लैक आउटफिट में स्पॉट हुईं। नवंबर में बेटे विहान के जन्म के बाद से वह लाइमलाइट से दूर थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ बेटे के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं। वह अपने पति विक्की कौशल के साथ स्पॉट की गईं। नवंबर में बेटे विहान के जन्म के बाद से कटरीना कैफ काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रही थीं और पैपराजी से बचती हुई दिखाई दे रही थीं। हालांकि, मां बनने के बाद उन्हें रविवार को पहली बार मुंबई में विक्की कौशल के साथ देखा गया।
कटरीना का ऑल-ब्लैक आउटफिट
इस दौरान कटरीना कैफ ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने ब्लैक ओवरकोट के साथ जॉगर्स, स्पोर्ट्स शूज और डार्क सनग्लासेस से अपना लुक पूरा किया। वहीं विक्की कौशल ने ब्लैक बैगी पैंट, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट के साथ कैप पहनकर अपना स्टाइलिश लुक कंप्लीट किया।

कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेटे को दिया जन्म
कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था- हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बहुत सारे प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। करीब डेढ़ महीने बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। नाम की घोषणा करते हुए कपल ने लिखा- हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल। दुआओं का जवाब मिला, जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया बदल गई है, आभार शब्दों से परे है।

कटरीना कैफ आखिरी बार 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई
कटरीना कैफ आखिरी बार 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति थे। इसके बाद से वह किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं और इस साल भी उनकी कोई रिलीज नहीं है। उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी और धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ा। शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट रिसॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।

Varsha Shrivastava 
