Semicon India 2026: PM Modi ने किया उद्घाटन, बोले- दुनिया को भारतीय चिप की सप्लाई शुरू

Semicon India 2026 का उद्घाटन: PM Modi ने लॉन्च किया मिशन का दूसरा फेज, ₹1.18 लाख करोड़ का लक्ष्य, भारत को Semiconductor Hub बनाने पर जोर

Semicon India 2026: PM Modi ने किया उद्घाटन, बोले- दुनिया को भारतीय चिप की सप्लाई शुरू

नई दिल्ली में आयोजित Semicon India 2026 के 5वें एडिशन का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम Yashobhoomi, Delhi में हुआ। इस दौरान PM Modi ने भारत को दुनिया का बड़ा Semiconductor Hub बनाने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्लांट्स से निकलने वाली Semiconductor Chips अब देश के साथ-साथ दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं।

PM Modi ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है और दूसरी तरफ दुनिया का भरोसा भी भारत पर बढ़ रहा है। उन्होंने सितंबर में जारी तिमाही GDP रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भारत ने 7.8% की ग्रोथ दर्ज की है।

Semiconductor Mission का दूसरा फेज शुरू

PM Modi ने बताया कि भारत ने Semiconductor Mission का दूसरा फेज लॉन्च किया है। पहले फेज की वैल्यू करीब ₹70,400 करोड़ थी, जबकि दूसरे फेज के लिए करीब ₹1.18 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का फोकस देश में Chip Manufacturing के साथ पूरी Semiconductor Supply Chain तैयार करने पर है।

उन्होंने कहा कि Semiconductor सेक्टर में सिर्फ फैक्ट्री लगाना ही पर्याप्त नहीं है। टेक्नोलॉजी और क्षमता तैयार करने में कई दशक लगते हैं। भारत ने Chip Design, Manufacturing, Equipment Manufacturing और Testing जैसी अलग-अलग क्षमताओं पर एक साथ काम किया है।

AI के लिए नई Semiconductor Technology पर जोर

PM Modi ने कहा कि आने वाले समय में Artificial Intelligence (AI) के लिए Semiconductor Technology की भूमिका और बढ़ेगी। इसके लिए Compound Semiconductor Manufacturing और Silicon Photonics जैसी तकनीकों को भी भारत के Semiconductor Ecosystem का हिस्सा बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि AI Data Centers में बड़ी संख्या में High-Performance Processors एक साथ काम करते हैं और भारी मात्रा में डेटा प्रोसेस करते हैं। इसलिए Semiconductor Industry के साथ Energy Security पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Supply Chain मजबूत करने पर फोकस

PM Modi ने कहा कि भारत Semiconductor Supply Chain को मजबूत करने के लिए लगातार Reform कर रहा है। उन्होंने Equipment Manufacturing से जुड़ी कंपनियों से भारत में उपलब्ध अवसरों का फायदा उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जब भारत जैसा बड़ा देश किसी महत्वपूर्ण इंडस्ट्री में सफलता हासिल करता है, तो इससे पूरी Global Supply Chain को मजबूती मिलती है। मौजूदा समय में जब Supply Chain को रणनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, तब इसका महत्व और बढ़ गया है।

विदेशी कंपनियों के लिए सहयोग के रास्ते खुले

PM Modi ने कहा कि International Companies अब भारतीय Startups, Design Firms और OCI के स्वामित्व वाली संस्थाओं के साथ सहयोग कर सकती हैं। सरकार Policy, Funding और Regulatory Framework के स्तर पर जरूरी कदम उठा रही है।

उन्होंने उद्योगों से भारत में Research and Development यानी R&D बढ़ाने की अपील की। साथ ही भारत में Research कर रहे युवाओं और विदेशों में Advanced Technology पर काम कर रहे भारतीय युवाओं से देश में Semiconductor Technology के विकास से जुड़ने का आह्वान किया।

भारत में 12 Semiconductor Projects को मंजूरी

सरकार के मुताबिक, देश में Semiconductor Manufacturing को बढ़ावा देने के लिए अब तक 12 Projects को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें पहले चरण में मंजूर तीन इकाइयों में Commercial Production भी शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार ने Semicon 2.0 को भी मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में Semiconductor से जुड़े पूरे Ecosystem को मजबूत करना है।

PM Modi ने भारत में Fabless Companies बढ़ाने और Chip से जुड़ी Intellectual Property देश में ही तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने ‘Tape-out’ का उदाहरण देते हुए समझाया कि Chip Design पूरा होने के बाद उसे Production के लिए भेजना Tape-out कहलाता है, लेकिन इसके बाद काम खत्म नहीं होता। उसी समय अगली और बेहतर Chip बनाने पर काम शुरू हो जाता है।