क्या आप भी नकली मिर्च पाउडर खा रहे हैं? घर पर ऐसे करें शुद्धता की जांच

लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की वजह से अक्सर खाने में सही तीखापन नहीं आता। असली लाल मिर्च गहरे लाल रंग की होती है और प्राकृतिक तीखापन देती है, जबकि नकली मिर्च बहुत चमकीली दिखाई दे सकती है और उसका स्वाद कम होता है। ऐसी में कुछ उपाय और टेस्ट करके आप पहचान सकते हैं कि आपका मिर्च पाउडर असली है या नकली।

क्या आप भी नकली मिर्च पाउडर खा रहे हैं? घर पर ऐसे करें शुद्धता की जांच

आजकल कई घरों में यह शिकायत आम हो गई है कि सब्जी, दाल या चटनी में लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद भी वैसा तीखापन नहीं आता जैसा पहले आता था। इसका कारण सिर्फ कम मसाला डालना नहीं, बल्कि नकली या मिलावटी लाल मिर्च पाउडर भी हो सकता है।

पानी टेस्ट

लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता जांचने के लिए सबसे आसान तरीका पानी टेस्ट है। इसमें एक गिलास पानी में एक चम्मच मिर्च पाउडर डालें। अगर मिर्च असली होगी तो वह धीरे-धीरे नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का लाल रंग का हो जाएगा। लेकिन अगर मिर्च नकली होगी तो वह ऊपर तैर सकती है या ज्यादा चमकीला रंग छोड़ सकती है।

हाथ से रगड़कर पहचान

हाथ से रगड़कर भी इसकी पहचान की जा सकती है। असली लाल मिर्च में हल्की तीखी सुगंध और प्राकृतिक गर्माहट महसूस होती है, जबकि नकली मिर्च में अक्सर कोई खास गंध नहीं होती। इसी तरह रंग देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है। असली मिर्च गहरे लाल या हल्के भूरे रंग की होती है, जबकि नकली मिर्च बहुत ज्यादा चमकीली लाल दिखाई दे सकती है।

तीखापन से पहचान

असली मिर्च तुरंत तीखापन देती है, जबकि नकली मिर्च में तीखापन कम या देर से महसूस होता है। यही इसे पहचानने का एक आसान तरीका है।

नकली लाल मिर्च खाने के नुकसान

नकली या मिलावटी लाल मिर्च का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में जलन, गैस, एलर्जी और लंबे समय में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ब्रांडेड और FSSAI प्रमाणित मिर्च ही खरीदनी चाहिए और पैकिंग व एक्सपायरी डेट जरूर चेक करनी चाहिए।