मध्यप्रदेश के नए DGP की चयन प्रकिया हुई तेज, 12 IPS अधिकारियों के नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया
मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे. नए DGP के चयन के लिए राज्य सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का पैनल UPSC को भेजा है. UPSC तीन नामों का पैनल भेजेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए DGP का चयन करेंगे.
मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकमाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। जिसके चलते नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार ने नए DGP के चयन के लिए 12 IPS अधिकारियों का पैनल दिल्ली भेजा है। अब UPSC तीन नामों का पैनल वापस मप्र सरकार को भेजेगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन में से एक नाम का चयन करेंगे। DGP कौन होगा ये पूरी तरह से मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा।
12 IPS अधिकारियों के नाम शामिल
- वरुण कपूर
- उपेंद्र जैन
- प्रज्ञा ऋचा
- पंकज श्रीवास्तव
- आदर्श कटियार
- अनिल कुमार
- अखेतो सेमा
- रवि गुप्ता
- अनंत कुमार सिंह
- मनमीत नारंग
- राजा बाबू सिंह
- डीपी गुप्ता
नवंबर होगी UPSC की बैठक
मप्र के नए DGP को लेकर नवंबर में UPSC की बैठक होगी।नए DGP के चयन में अधिकारियों की वरिष्ठता, प्रशासनिक अनुभव और सेवा रिकॉर्ड जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा सकता है। UPSC स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 नामों का पैनल भेजा जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री एक नाम फाइनल करेंगे।

