Mauganj News : खटखरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी 26 दिन बाद गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
Khatkhari Murder Case : मऊगंज पुलिस ने ग्राम खटखरी में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी की न्यूज
Khatkhari Murder Case : मऊगंज। नईगढ़ी थाना पुलिस ने ग्राम खटखरी में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी नईगढ़ी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े के नेतृत्व में की गई।
21 अगस्त को हुई थी युवक की हत्या
21 अगस्त 2026 को ग्राम खटखरी निवासी लालजी जायसवाल ने नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खटखरी चौराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर उसके पुत्र आकाश जायसवाल पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक विधि-विरुद्ध बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया था, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी द्वारा साइबर सेल और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के मामले में फरार आरोपी राघव जायसवाल ग्राम खटखरी में मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 16 सितंबर 2026 की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघव जायसवाल, पिता ललऊ जायसवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खटखरी, थाना नईगढ़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उप जेल मऊगंज में निरुद्ध किया गया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े, उप निरीक्षक अनन्त विजय सिंह, प्रधान आरक्षक दिवाकर सिंह, सुरेन्द्र यादव, चन्दन यादव, रामकुमार भास्कर, आरक्षक अविनाश सिंह, प्रकाश कुशवाहा और साइबर सेल के आरक्षक भावेश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Anjali 
