भोपाल में 1 नवंबर को होगा विशेष ज्योतिषीय आयोजन, प्रख्यात ज्योतिर्विद जतिंदर पाल संधु देंगे मार्गदर्शन
भोपाल के रत्नवाला हॉल में 1 नवंबर को एस्ट्रोवर्स संस्था विशेष ज्योतिषीय आयोजन करेगी। प्रख्यात ज्योतिर्विद जतिंदर पाल संधु विवाह, नौकरी, व्यवसाय और जीवन के अन्य पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे।
Bhopal News: राजधानी भोपाल में 1 नवंबर 2026 को ज्योतिष से जुड़ा विशेष आयोजन होने जा रहा है। एस्ट्रोवर्स संस्था की ओर से मालवीय नगर स्थित रत्नवाला हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रख्यात ज्योतिर्विद जतिंदर पाल संधु प्रतिभागियों को शास्त्रीय और पारंपरिक ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे।
एस्ट्रोवर्स संस्था के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ज्योतिष के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और इसमें रुचि रखने वाले लोगों को ज्योतिषीय सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना है।
विवाह से लेकर नौकरी और व्यवसाय तक पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से चर्चा की जाएगी। इसमें विवाह, व्यवसाय, नौकरी और रोग सहित जीवन के अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही शास्त्रीय और पारंपरिक ज्योतिष के सिद्धांतों के व्यावहारिक पक्ष पर भी जानकारी दी जाएगी।
संस्था के मुताबिक, यह आयोजन ज्योतिष के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले लोगों के साथ-साथ इस विषय को समझने के इच्छुक जिज्ञासुओं के लिए भी उपयोगी रहेगा। एस्ट्रोवर्स ने सभी ज्योतिष प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

