ग्वालियर हादसे में CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन: CSP को हटाया, 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, आर्थिक सहायता का भी ऐलान
ग्वालियर हादसे में ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार। शनिवार रात 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गए 45 श्रद्धालुओं को कुचला। 15 लोगों की मौत, इनमें महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शामिल। 2 पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग घायल।
ग्वालियर जिले में हुए सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। हादसे को लेकर उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है। इसके अलावा 3 थाना प्रभारियों, एक निरीक्षक यातायात, एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।
ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 15 की मौत
ग्वालियर में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हो गई है। इसकी पुष्टि तहसीलदार मनीष जैन ने की है। हादसा चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास ढलान पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया और सड़क किनारे लगी दुकानों को टक्कर मारते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से जा भिड़ा।
ग्वालियर में शीतला माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में करीब 13 लोगों की मौत और 32 घायल बताए जा रहे हैं। #Gwalior #GwaliorAccident #RoadAccident #SheetlaMata https://t.co/2A1Y4ZR0hL
— Public Vani News (@publicvaninews) October 18, 2026
टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार भी ढह गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में हुई दुर्घटना पर गहन दुःख व्यक्त किया। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को यथाशीघ्र ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपे अधिकारी- सीएम
इंदौर दौरे पर पहुंचे ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्वालियर की हृदयविदारक घटना पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री एंदल सिंह कंसाना और राकेश सिंह को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए अधिकारियों को कहा है।
CM डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। सीएम आज इंदौर में चुनरी यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #MohanYadav #GwaliorAccident #MPNews https://t.co/WwUDnjU5RY
— Public Vani News (@publicvaninews) October 18, 2026
ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला
वहीं, ग्वालियर हादसे में घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजन से भी बात की है। हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि परिजन ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी जांच की जा रही है। सरकार के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घायलों की आर्थिक मदद को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गए थे सभी
जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदता चला गया। ट्रक की टक्कर से मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार ढह गई।

मलबे में करीब 40 से 50 लोगों के दबने की जानकारी सामने आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के गेट से टकराया था।
Varsha Shrivastava 
