मऊगंज: नईगढ़ी पुलिस ने 350 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा, ₹3500 का मादक पदार्थ जब्त

IG के नशामुक्ति अभियान में नईगढ़ी पुलिस को सफलता: मुखबिर की सूचना पर रामपुर गांव में दबिश के दौरान प्रतिबंधित गांजा बरामद, 350 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज: नईगढ़ी पुलिस ने 350 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा, ₹3500 का मादक पदार्थ जब्त

मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।

रीवा जोन के आईजी द्वारा विंध्य क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नईगढ़ी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सच्ची पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामचुआ प्लाट, रामपुर प्राथमिक स्कूल के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना नईगढ़ी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की पहचान जग्यभान यादव (38), पिता चैतू यादव, निवासी ग्राम रामपुर, थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा रखने और बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्ती पंचनामा तैयार कर गांजा जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना नईगढ़ी में NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विविचना की जा रही है।