लोकतंत्र बचाओ यात्रा में हंगामा : कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश पर सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे पत्नी समेत हिरासत में
Indore Loktantra Bachao Yaatra : इंदौर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान जमकर हंगामा, सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे पत्नी के साथ पहुंचे, हाथ में था घोटाले का पोस्टर
Indore Loktantra Bachao Yaatra : मध्य प्रदेश। इंदौर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंच गए। प्रह्लाद पांडे के हाथ में कथित घोटाले को लेकर एक पोस्टर था, जिस पर 30 हजार रुपये का बल्ब और 33 हजार रुपये प्रति लीटर फिनाइल का जिक्र करते हुए जवाब मांगा गया था।
वहीं उनकी पत्नी के हाथ में फिनाइल की बोतल थी। कार्यक्रम के दौरान दोनों को देखकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहले उनके सवालों का जवाब देने की बात कही, लेकिन बाद में उनके कहने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
दरअसल, इंदौर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे अपनी पत्नी के साथ विरोध जताने पहुंचे थे। प्रह्लाद पांडे मंच के सामने हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हो गए। पोस्टर पर 30 हजार रुपये के बल्ब और 33 हजार रुपये प्रति लीटर फिनाइल का उल्लेख करते हुए जवाब देने की मांग की गई थी।
इस दौरान उनकी पत्नी के हाथ में फिनाइल की बोतल भी दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रह्लाद पांडे को देखकर उनके सवालों का जवाब देने की बात कही। हालांकि, बाद में उनके निर्देश पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घटना के दौरान यात्रा स्थल पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

