Joshimath Helicopter Crash : जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, बदरीनाथ से फाटा जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Helicopter crash in Joshimath : उत्तराखंड के चमोली जिले में हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है।

Joshimath Helicopter Crash : जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, बदरीनाथ से फाटा जाते समय हुआ दर्दनाक  हादसा

Helicopter Crash in Joshimath : चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है। चमोली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। हादसे की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पायलट समेत पांच यात्री थे सवार

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। इसने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद उसकी लोकेशन भी ट्रैकिंग सिस्टम पर मिलनी बंद हो गई। हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है।

खराब मौसम से रेस्क्यू अभियान प्रभावित

हादसे के बाद सेना, SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाश अभियान में जुट गईं। दो अन्य हेलिकॉप्टर भी खोज अभियान में लगाए गए थे। हालांकि, लगातार बारिश और घने बादलों के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आई। कम दृश्यता के चलते घटनास्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने की बात कही। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।