Narendra Modi का ऐलान: 2029 तक बेटियों को मिलेगा हक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
Narendra Modi ने देहरादून में बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2029 तक देश की बेटियों को उनका अधिकार दिया जाएगा और इसके लिए महिला आरक्षण बिल लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे Delhi से Dehradun का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा।
Narendra Modi ने Dehradun में मंगलवार को संबोधन देते हुए कहा कि देश की बेटियां लंबे समय से अपने अधिकारों का इंतजार कर रही हैं और अब 2029 तक उन्हें उनका हक दिया जाएगा। इसके लिए सरकार महिला आरक्षण बिल लाने की तैयारी में है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी किया, जिससे Delhi से देहरादून का सफर घटकर ढाई घंटे रह जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड के गांवों में तेजी से विकास हो रहा है और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
जब प्रधानमंत्री जी ने गढ़वाली भाषा में किया नमस्कार, तो मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा पंडाल pic.twitter.com/rSMdnYEyoI
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) April 14, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में भव्य रोड किया। आशारोड़ी इलाके में जनता का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके बाद पीएम ने जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर) का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस 213 किमी लंबे, 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे से घटकर सिर्फ ढाई घंटे रह जाएगा। प्रोजेक्ट की लागत करीब 12,000 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का स्वागत करते हुए। आज इसका उद्घाटन होने जा रहा है।
दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में
— Shivam Tyagi (Modi Ka Parivar) (@ShivamSanghi12) April 13, 2026
प्रधानमंत्री जी ने Infrastructure पर जो काम किया है वो किसी सपने से कम नहीं
पहले दिल्ली से देहरादून कम से कम 10 घंटे लगते थे फिर उसको 4 घंटे किया और अब मात्र 2 घंटे
खैर अब चाहो तो चाय पीने भी देहरादून जा सकते हो pic.twitter.com/vzZXTBTyRl
आज की प्रमुख घटनाएं..
सुबह 11 बजे पीएम मोदी देहरादून पहुंचे।
उन्होंने सहारनपुर में भी रोड शो किया और एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस कॉरिडोर में जानवरों (तेंदुए, हाथी, हिरण आदि) के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खुल जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बना एशिया का सबसे लंबा 12 किमी एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर। तेंदुए और अन्य जानवरों को देखा गया।
पीएम श्री @narendramodi ने सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
— BJP (@BJP4India) April 14, 2026
यह कॉरिडोर न सिर्फ विकास की नई राह खोलेगा, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा।
विकास और… pic.twitter.com/iF1GUOFQrJ
एक्सप्रेसवे की खासियतें..
कुल लंबाई — 213 किलोमीटर
लेन — 6 लेन (एक्सेस कंट्रोल्ड)
लागत — लगभग 12,000 करोड़ रुपये
यात्रा समय — दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे
खास फीचर — 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (एशिया का सबसे लंबा)
पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए। अब दिल्ली-देहरादून सिर्फ ढाई घंटे में। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। पर्यटन, व्यापार और चारधाम यात्रा को बड़ा बूस्ट मिलेगा।
उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री @narendramodi का भव्य रोड शो
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 14, 2026
इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ ने पीएम का पुष्प वर्षा से स्वागत किया, पीएम मोदी ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया#NarendraModi #Dehradun… pic.twitter.com/7ZC4n0a7W8

