Indore Crime News : इंदौर के खाली मैदान में मिला युवक का शव, फटे मिले कपड़े; शरीर पर चोट के निशान

Indore Crime News : इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में खाली मैदान में संजय कुलमी का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान और फटे कपड़े मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।

Indore Crime News : इंदौर के खाली मैदान में मिला युवक का शव, फटे मिले कपड़े; शरीर पर चोट के निशान

Indore Crime News : मध्य प्रदेश। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक खाली मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए मिले हैं। तकनीकी जांच और CCTV फुटेज की मदद से मृतक की पहचान सागर जिले के मकरोनिया निवासी संजय कुलमी के रूप में हुई है। पुलिस को हत्या की आशंका है और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस के मुताबिक संजय कुलमी दो - तीन दिन पहले अपने एक दोस्त से मिलने इंदौर आया था। मैदान में शव मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी माध्यमों, सीसीटीवी फुटेज और नेटगेट की मदद से उसकी पहचान की। अब पुलिस मृतक के उस दोस्त की तलाश कर रही है, जिसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि दोस्त का मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है। 

मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कपड़ों की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।