राजवाड़ा बस हादसे के बाद नो- बस जोन : सिटी बसों का प्रवेश बंद, ई-रिक्शा पर कार्रवाई को लेकर सवाल

Rajwada No-Bus Zone Area : पुलिस सीसीटीवी और अन्य फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

राजवाड़ा बस हादसे के बाद नो- बस जोन : सिटी बसों का प्रवेश बंद, ई-रिक्शा पर कार्रवाई को लेकर सवाल

Rajwada No-Bus Zone Area : मध्य प्रदेश। इंदौर के राजवाड़ा पर रविवार को हुए सिटी बस हादसे के बाद अब राजबाड़ा को नो-बस जोन कर दिया गया है। अब सिटी बसें राजवाड़ा तक नहीं जाएंगी। हादसे में दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की थी। मामले में एमजी रोड पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, इंदौर के राजवाड़ा पर रविवार दोपहर AICTSL की पीएम सेवा के तहत संचालित बस से तीन लोगों का एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में छोटू उर्फ गणेश और जितेंद्र शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि राधेश्याम का इलाज जारी है। पुलिस ने बस चालक धनराज गांगले को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने हैंडब्रेक नहीं लगाया था और इसी दौरान ऑटोमेटिक बस का एक्सीलेटर दब गया, जिससे बस आगे बढ़ गई। हादसे के बाद भीड़ ने बस में तोड़फोड़ और पथराव किया। एमजी रोड पुलिस ने एमएस कांबिंग कंपनी के सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। 

यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं

पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। हादसे के बाद राजबाड़ा को नो-बस जोन कर दिया गया है। हालांकि ई-रिक्शा पर प्रतिबंध के बावजूद उनके संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है।