Bollywood IT Raid : रकुलप्रीत, वासु भगनानी समेत स्टार्स पर IT रेड, पैसा बाहर भेजने का आरोप

Bollywood IT Raid : मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर पैसा बहार भेजने के आरोप में यह कार्रवाई की है।

Bollywood IT Raid : रकुलप्रीत, वासु भगनानी समेत स्टार्स पर IT रेड, पैसा बाहर भेजने का आरोप

Bollywood IT Raid : मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मुंबई की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के आरोप में कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

मुश्किल में ये सितारे

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों में तलाशी चल रही है।

लंबे समय से चल रही थी जांच

सूत्रों के अनुसार विभाग को पहले से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेश भेजी जा रही है। जांच एजेंसियों को टैक्स हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं का संदेह है। इसी सिलसिले में अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं।

इनकम टैक्स की रडार पर ये नाम

रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वासु भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई बड़ी फिल्में बना चुके हैं। पैनोरमा स्टूडियोज ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे कर सकता है।

रकुलप्रीत का करियर

रकुलप्रीत ने 2009 में साउथ फिल्मों से करियर शुरू किया था। बाद में बॉलीवुड में आईं और ‘दे दे प्यार दे’, ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों में काम किया। जल्द ही वह ‘रामायण’ में भी नजर आने वाली हैं।