Asian Games 2026: Esha Singh ने जीता सिल्वर, बॉक्सिंग और कुराश में भी मेडल पक्के
एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन: Esha Singh ने शूटिंग में सिल्वर जीता, Lovlina Borgohain और Pincky Balhara ने पक्के किए Medal
Japan के Aichi-Nagoya में चल रहे Asian Games 2026 में भारत के लिए Shooting, Boxing और Kurash से अच्छी खबर आई है। Esha Singh ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में उनका मुकाबला China की Xiao Jiaruixuan से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के स्कोर बराबर रहने के बाद गोल्ड मेडल के लिए Shoot-off हुआ, जिसमें Esha मामूली अंतर से पीछे रह गईं।
Esha ने क्वालिफिकेशन में 580 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं Manu Bhaker फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। India की टीम ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।
Lovlina Borgohain ने बॉक्सिंग में मेडल पक्का किया
बॉक्सिंग में Olympic Medalist Lovlina Borgohain ने महिलाओं की 75 Kg Category के Quarterfinal में South Korea की Seong Suyeon को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। इस जीत के साथ Lovlina ने सेमी-फाइनल में जगह बनाई और भारत का एक और मेडल पक्का कर दिया।
Pincky Balhara ने कुराश में Medal पक्का किया
कुराश में Pincky Balhara ने महिलाओं की 78 Kg Category के Quarterfinal में South Korea की Lim Garam को 3-0 से हराकर सेमी-फाइनल में जगह बनाई। इससे भारत का कुराश में भी मेडल पक्का हुआ है। बाद में सेमी-फाइनल में हार के बाद Pincky ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
Medal Tally में भारत 12वें स्थान पर
10वें दिन के शुरुआत में भारत 37 मेडल के साथ 12वें स्थान पर था। इसमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। Esha Singh का सिल्वर और Pincky Balhara का ब्रॉन्ज इसके बाद भारत की कुल संख्या में जुड़ा।
Varsha Shrivastava 
