दिल्ली डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़: सड़क की गुणवत्ता पर पूछा था सवाल, वीडियो वायरल

Parvesh Verma Slaps Man : सड़क के निरीक्षण के दौरान क्वालिटी और कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

दिल्ली डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़: सड़क की गुणवत्ता पर पूछा था सवाल, वीडियो वायरल

Parvesh Verma Slaps Man : दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क बनाने को लेकर विवाद हो गया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा तथा एएपी विधायक जरनैल सिंह के बीच विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नोकझोंक हुई। बन रही सड़क के निरीक्षण के दौरान क्वालिटी और कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस छिड़ गई। इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री पर निशाना साधा है।

निरीक्षण के दौरान बहस बढ़ी

मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में बन रही सड़क का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। इसी बीच विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर आ गए। विधायक ने सड़क बनाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए। कुछ हिस्से हाथों से हटाकर मंत्री को सड़क की लेयर दिखाई। इससे दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया। मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बना रहे थे।

 

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ का आरोप

एक युवक के वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। एएपी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री पर तीखा हमला बोला।

एएपी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने गुस्से में कैमरे के लिए पोज दे रहे युवक पर हमला किया। कार्रवाई की मांग की गई।

एएपी पुलिस स्टेशन पहुंची

घटना के बाद विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में एएपी नेता और कार्यकर्ता विकासपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे। पार्टी ने कहा कि वे मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

एएपी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि वे कल वहां जाएंगे। पुलिस वीडियो फुटेज और मौके की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इलाके में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।