Abu Alwan Killed : इजरायली सेना का बड़ा एक्शन, टेरर फंड संभालने वाला टॉप कमांडर अबू अलवान ढेर

इजरायली सेना IDF के अनुसार मोहम्मद अबू अलवान हमास की सभी शाखाओं का बजट संभालता था और उसने आतंकी गतिविधियों के लिए एक अरब शेकेल से ज्यादा रकम ट्रांसफर करवाई।

Abu Alwan Killed : इजरायली सेना का बड़ा एक्शन, टेरर फंड संभालने वाला टॉप कमांडर अबू अलवान ढेर

Abu Alwan Killed : हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट के मुखिया मोहम्मद अबू अलवान को मार दिया गया है। यह दावा इजरायल की सेना यानी IDF ने किया है। सेना के अनुसार, अबू अलवान हमास के लिए पैसो का पूरा हिसाब-किताब संभालता था। उसने हमास की गतिविधायों को चलने के लिए एक अरब शेकेल से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की थी। इतना ही नहीं सेना ने यह भी दावा किया है कि, सीजफायर तोड़कर हमास की ताकत को फिर खड़ा करने और मजबूत करने के लिए अबू अलवान काम कर रहे था। इसकी जानकारी के बाद उसे निशाना बनाया गया है। 

IDF द्वारा जारी किये गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, मोहम्मद अबू अलवान हमास के फाइनेंस डिपार्मेंट का चीफ था। पैसे कहां जायेंगे, कैसे खर्च होंगे और इनका बंटवारा कैसे किया जायेगा। यह सब जिम्मेदारी अबू अलवान की थी। संक्षेप में कहे तो उसका काम था हमास की सभी शाखाओं के लिए बजट तैयार करना और पैसों का बंटवारा तय करना।

सेना का दावा है कि अबू अलवान ने अपने कार्यकाल के दौरान एक अरब शेकेल से भी ज्यादा रकम को अलग-अलग जगह भेजा। यह पैसा हमास की आतंकी गतिविधियों को चलाने के काम आता था। IDF के मुताबिक इतनी बड़ी रकम संभालने की वजह से वह हमास के लिए एक बेहद अहम शख्स बन गया था। सेना का कहना है कि उसकी भूमिका हमास के शासन को बनाए रखने और उसे जिंदा रखने में बहुत बड़ी थी।

इसके अलावा, इजरायली सेना ने यह भी आरोप लगाया है कि, अबू अलवान हाल के दिनों में हमास की ताकत को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। सेना के अनुसार, यह काम सीजफायर समझौते का सीधा-सीधा उल्लंघन था। मतलब जो शर्तें दोनों पक्षों के बीच तय हुई थीं, उन्हें तोड़ा जा रहा था। IDF का कहना है कि, इस खतरें को कम करने के लिए यह एक्शन लिया गया है। बता दें कि, अभी तक इजरायली सेना के इस दावे पर हमास की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।