Ananya Raj का 27 की उम्र में निधन, Family ने Instagram पर दी जानकारी
Actress और Model Ananya Raj का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। Family ने Instagram Post के जरिए जानकारी दी। Ananya ने 7 Hours to Go, The Final Exit और Ghost जैसी फिल्मों में काम किया था।
Bollywood और regional films में काम कर चुकीं Actress और Model Ananya Raj का निधन हो गया है। वह सिर्फ 27 साल की थीं। उनके निधन की जानकारी करीब एक महीने बाद सामने आई, जब उनके परिवार ने उनके Instagram Account से एक भावुक पोस्ट शेयर किया।परिवार के मुताबिक, Ananya ने 15 July की सुबह सोते हुए आखिरी सांस ली। वह पिछले करीब एक साल से Physical और Mental Health से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही थीं। हालांकि, उनके निधन की Exact वजह अभी सामने नहीं आई है।Ananya के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके Fans और जानने वालों ने Social Media पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब उनके Career और फिल्मों को लेकर भी लोग जानना चाह रहे हैं।
Mumbai में हुआ था जन्म, बचपन से था Acting का शौक
Ananya Raj का जन्म Mumbai में हुआ था। बचपन से ही उन्हें Acting में दिलचस्पी थी और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने Entertainment Industry में कदम रखा।काफी कोशिशों के बाद साल 2016 में उन्हें फिल्म 7 Hours to Go में काम करने का मौका मिला। इसके अगले साल वह The Final Exit में नजर आईं। इसके बाद उनके Career में एक अहम मोड़ आया।![]()
‘Ghost’ से मिली अलग पहचान
साल 2019 में Ananya Raj ने Vikram Bhatt की Horror Film Ghost में काम किया। फिल्म में उनका अहम Role था और इसके बाद उन्हें Industry में पहचान मिलने लगी।इसके बाद Ananya ने फिल्मों के साथ-साथ Web Series और Short Films में भी काम किया। उन्होंने अलग-अलग तरह के Projects में काम करके अपनी पहचान बनाने की कोशिश जारी रखी।
Regional Films में भी किया काम
Ananya Raj ने सिर्फ Hindi Projects तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने Regional Cinema में भी काम किया। वह Telugu Film Madrasi Gang का हिस्सा रही थीं।कम उम्र में कई Projects में काम करने के बावजूद Ananya को वह बड़ा Break नहीं मिल पाया, जिसका एक Actor को लंबे समय तक इंतजार रहता है। इसके बावजूद उन्होंने Entertainment Industry में काम करना जारी रखा।
परिवार ने Instagram पर दी निधन की जानकारी
Ananya के परिवार ने उनके निधन की जानकारी उनके Official Instagram Account के जरिए दी। परिवार ने बताया कि Ananya का 15 July की सुबह निधन हुआ था और उन्होंने नींद में ही आखिरी सांस ली।परिवार ने अपने Post में यह भी बताया कि Ananya पिछले एक साल से Health से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही थीं। हालांकि, उनके निधन की Medical वजह को लेकर परिवार की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।परिवार ने अपने संदेश में Ananya को याद करते हुए उन्हें एक मजबूत और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने वाली लड़की बताया। Post के आखिर में परिवार ने उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Ananya के निधन की जानकारी तुरंत Public नहीं की गई थी। करीब एक महीने बाद उनके परिवार की Instagram Post के जरिए लोगों को इस बारे में पता चला।Ananya के अचानक निधन से उनके Fans और Entertainment Industry से जुड़े लोगों के बीच शोक है। 27 साल की उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने भले ही कम उम्र में ज्यादा बड़ी पहचान हासिल न की हो, लेकिन 7 Hours to Go, The Final Exit और Ghost जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी जगह बनाने की कोशिश जरूर की थी।
Anubhav Dubey 
