'पठानों से कहना Chauhaan का आ रहा है' Ajay Devgan की नई फिल्म डायलॉग वायरल
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट हो गया है। आर्मी लुक में स्लो मोशन में अजय के वॉक और फिर उनके डायलोग जबरदस्त वायरल हो रहे हैं।
Ajay’s New Movie Chauhaan: अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म चौहान के करीब ढाई मिनिट के इस अनाउंसमेंट विडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।
क्या है चौहान में अजय देवगन का किरदार?
नीरज यादव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगे। बात करें अनाउंसमेंट विडियो की शुरुआत तो जिसमें हमें देखने को मिलता है पुलवामा 2018 का समय,कश्मीर में पत्थरबाजी हो रही। इसी सीन से वीडियो की शुरूआत होती है।

अनाउंसमेंट वीडियो से ये पता लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। जब एक पत्थरबाज अपने साथियों को हर जुम्मे में पत्थरबाजी के लिए लाउडस्पीकर में बुला रहा होता है। तब अजय की एंट्री हम फिल्म के गाने जुम्मा - जुम्मा से होती है।
पठानों से कहना कि चौहान आ रहा है
आर्मी लुक में स्लो मोशन में अजय वॉक करते है। अपनी घड़ी स्वैग के साथ उतारते है। फिर आता है अजय का वो डायगलॉग जिसने इंटरनेट में आग लगा दी है 'पठानों से कहना कि चौहान आ रहा है।' जिसके बाद फैंस इसे शाहरुख की फिल्म पठान से भी जोड़ रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?
टाइटल अनाउंसमेंट से इतना आईडिया जरूर मिलता है कि फिल्म की कहानी भारतीय सेना के एक बहादुर अधिकारी के इर्द-गिर्द घूम सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें सैन्य अभियान, एक्शन और देशभक्ति अहम हिस्सा होंगे।
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो के बाद फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बहुचर्चित डायलॉग के पोस्टर्स भी बनाये। अब दर्शकों की नजर फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और रिलीज डेट पर टिकी हुई है। अगर अनाउंसमेंट वीडियो जैसा ही दम फिल्म में भी देखने को मिला, तो 'Chauhaan' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।
#CHAUHAAN aa raha hai.
— Jio Studios (@jiostudios) June 25, 2026
On the late Veeru Devgan Ji's birth anniversary, we are bringing back our OG action star, Ajay Devgn, in an action entertainer built for the big screen ????
In cinemas on 1st October, 2027.
Thank you Veeru Ji, for everything you gave to action cinema, and… pic.twitter.com/DYLYCONORw

