Women's Asia Cup Semifinal: India और Bangladesh आमने-सामने, शतक लगा चुकीं Smriti Mandhana पर रहेंगी नजरें

India vs Bangladesh: Women's Asia Cup का सेमीफाइनल आज, Bangladesh से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय टीम

Women's Asia Cup Semifinal: India और Bangladesh आमने-सामने, शतक लगा चुकीं Smriti Mandhana पर रहेंगी नजरें

Women's Asia Cup के पहले सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम का का सामना बांग्लादेश के खिलाड़ियों से होगा। मुकाबला Dubai International Cricket Stadium में रात 8 बजे से खेला जाएगा। India ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने तीनों ग्रुप मैच जीते हैं। टीम की नजरें अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं।

ग्रुप में India टॉप पर रहा

Group-A India ने में तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। टीम ने Thailand को 94 रन, Hong Kong को 137 रन और Pakistan को 7 विकेट से हराया। वहीं Bangladesh Group-B में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। Bangladesh ने Indonesia को 71 रन और UAE को 34 रन से हराया, जबकि उसे Sri Lanka के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली।

Bangladesh के खिलाफ India का दबदबा

India Women का Bangladesh के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें India ने 21 मैच जीते हैं। Bangladesh ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को India को हराया था। इसके बाद खेले गए पिछले आठ बार के Women's T20 International मैचों में India अजेय रहा है।

शानदार फॉर्म में Smriti Mandhana

India की ओपनर Smriti Mandhana इस Asia Cup में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.82 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। इसमें Hong Kong के खिलाफ 124 रन की शतकीय पारी भी शामिल है। उनकी ओपनिंग पार्टनर Shafali Verma ने भी 3 मैचों में 104 रन बनाए हैं। ऐसे में Bangladesh के खिलाफ सेमीफाइनल में India को दोनों ओपनर्स से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

Deepti Sharma की स्पिन बनेगी चुनौती

गेंदबाजी में Deepti Sharma India की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 1.90 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन बिना रन दिए 3 विकेट है। Nandani Sharma और Prema Rawat ने भी 5-5 विकेट लिए हैं।

Bangladesh को Mostary और Marufa से उम्मीद

Bangladesh की ओर से Shobhana Mostary टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 86.52 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 40 रन है। वहीं गेंदबाजी में Marufa Akter ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट है। Bangladesh को सेमीफाइनल में इन दोनों खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।