सिर पर छत नहीं: सामुदायिक शौचालय बना गरीब परिवार का आशियाना, कब मिलेगा घर?
चित्रकूट विधानसभा में सामुदायिक शौचालय में रहने को मजबूर गरीब परिवार, बमुरहा गांव से सामने आई तस्वीर ने खड़े किए सरकारी योजनाओं पर सवाल
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की बेरहना-बांधी ग्राम पंचायत अंतर्गत बमुरहा गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी योजनाओं और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक निर्धन परिवार के पास अपना घर नहीं होने के कारण उन्हें सामुदायिक शौचालय में रहना पड़ रहा है है।

जानकारी के बावजूद नहीं मिली छत
बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी सतना सांसद, विधायक, कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। मामला लगातार खबरों में भी बना हुआ है। इसके बावजूद परिवार को अब तक स्थायी आवास उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जिम्मेदारों से जवाब की मांग
इस मामले ने गरीब परिवारों के लिए संचालित आवास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सवाल यह है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंच चुकी है, तो परिवार को अब तक रहने के लिए छत क्यों नहीं मिल पाई?

स्थानीय स्तर पर अब प्रशासन से यह सवाल किया जा रहा है कि पात्र गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है और इस परिवार को आखिर कब तक अपना घर मिल सकेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और परिवार को स्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए कब तक कदम उठाए जाते हैं।
Varsha Shrivastava 
