'कैप्टन इंडिया' बनेंगे कार्तिक आर्यन: इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, बोले- 'Maverick संग उड़ान भरने को तैयार'
Kartik aaryan captain india: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'कैप्टन इंडिया' को लेकर अपडेट दिया है। बता दें इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
Kartik aaryan captain india: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'कैप्टन इंडिया' को लेकर अपडेट दिया है। बता दे इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमे वे यूनिफॉर्म में नजर आए और कैप्शन में लिखा, 'मैवरिक के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार #ShimitAmin #CaptainIndia।'
‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर शिमित अमीन का खास संदेश
‘कैप्टन इंडिया’ की टीम इन दिनों फिल्म की शूटिंग को लेकर पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन ने एक पोस्ट के जरिए पूरी टीम के समर्पण की जमकर तारीफ की। उन्होंने टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों की मुश्किलों के बावजूद किसी ने हार नहीं मानी। अमीन ने टीम की ऊर्जा और फिल्म को बेहतरीन बनाने के जुनून को बेहद प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें अपनी टीम पर बेहद गर्व है और उनके मुताबिक उनके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपना आभार भी जताया।

लंदन में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग लंदन में शुरू होने वाली है और इसका प्रोडक्शन अक्टूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो ‘चक दे! इंडिया’ और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

कार्तिक आर्यन निभाएंगे पायलट का किरदार
फिल्म में कार्तिक आर्यन के एक पायलट की भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसकी कहानी एक ऐतिहासिक रेस्क्यू मिशन पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और बावेजा स्टूडियोज, डोपामाइन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी SB फिल्म्स संभाल रही है।

कास्ट में जुड़े नए नाम
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के फिल्म में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। हालांकि, उनके किरदार से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आ चुके अभिनेता मनीष चौधरी के भी फिल्म की कास्ट में शामिल होने की खबर है। माना जा रहा है कि वह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Anjali 
