IND vs SL: ऋषभ पंत फिर गैर-जिम्मेदाराना शॉट पर आउट, गॉल टेस्ट में 39 रन बनाकर लौटे
IND vs SL: ऋषभ पंत गॉल टेस्ट में 39 रन बनाकर आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने अपना विकेट गंवाया। जानिए पंत के आउट होने और मैच के ताजा हाल का पूरा अपडेट।
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ पंत की पारी 39 रन पर खत्म हो गई। पंत ने अपनी पारी में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन आखिरकार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।भारत की पहली पारी के 81वें ओवर में पंत ने श्रीलंकाई गेंदबाज केशरा नुवांथा की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद मिड ऑफ के पास गिरी और पंत बाल-बाल बचे। अगली ही गेंद पर उन्होंने फिर से आगे बढ़कर छक्का लगाने का प्रयास किया।इस बार गेंद बल्ले के बीचों-बीच नहीं आई और हवा में ऊंची चली गई। डीप मिड ऑफ पर तैनात फील्डर ने अपनी दाईं ओर दौड़ लगाते हुए स्लाइड कर कैच पकड़ लिया। इस तरह नुवांथा को अपने डेब्यू टेस्ट में पंत का अहम विकेट मिल गया।
???? RISHABH PANT IN TEST AFTER ENGLAND SERIES ????
— Sam (@cricsam02) August 16, 2026
- In South Africa series: 49 runs in 4 innings.
- In Afghanistan Series: 81 runs in one inning.
- In Srilanka Series*: 39 runs in 1st inning.
From inconsistency in white-ball cricket to struggling in red-ball cricket, Pant needs… pic.twitter.com/kPQxTuBgKv
39 रन बनाकर लौटे पंत
पंत जब क्रीज पर आए थे, तब टीम इंडिया मजबूत स्थिति में थी। उनसे उम्मीद थी कि वह देवदत्त पडिक्कल के साथ बड़ी साझेदारी करेंगे। हालांकि, पंत अपनी पिछली पारी के स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंत 27 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्होंने सिर्फ 12 रन और जोड़े और 39 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट भारत के 307 रन के स्कोर पर गिरा।
खराब शॉट सेलेक्शन फिर बना चर्चा का विषय
पंत के आउट होने के बाद एक बार फिर उनके शॉट सेलेक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। टेस्ट क्रिकेट में पंत की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी पहचान रही है, लेकिन कई मौकों पर इसी अंदाज में उन्होंने अपना विकेट भी गंवाया है।
हाल के मुकाबलों में भी पंत को परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं करने और गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। अब गॉल टेस्ट में भी उनका विकेट इसी तरह के आक्रामक प्रयास का नतीजा रहा।
केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए
पंत के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। राहुल पहले दिन 77 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। दूसरे दिन उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन अपने स्कोर में सिर्फ 5 रन जोड़ सके।
राहुल भी केशरा नुवांथा की गेंद पर आउट हो गए। इस तरह डेब्यू कर रहे नुवांथा को लगातार दो बड़े भारतीय विकेट मिल गए।
पडिक्कल ने संभाली भारतीय पारी
दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपना स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।
भारत के लिए पडिक्कल की पारी इस मुकाबले में बेहद अहम साबित हो रही है। उनके साथ ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला हुआ है और टीम का स्कोर 350 रन के करीब पहुंच चुका है।बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल भी प्रभावित हुआ। पहले सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, जिसके बाद दूसरे सेशन में मुकाबला शुरू हुआ।
नुवांथा के लिए यादगार डेब्यू
श्रीलंका के युवा गेंदबाज केशरा नुवांथा के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया है। अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने पहले ऋषभ पंत और फिर केएल राहुल जैसे अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया।
भारत की नजर अब अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है, जबकि श्रीलंकाई टीम जल्द से जल्द भारतीय पारी को समेटने की कोशिश करेगी।
Anubhav Dubey 
