Rise and Fall Show : BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया

Rise and Fall Show : शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच झगड़ा हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसका वीडियो सोशल एमडीए पर वायरल हो रहा है।

Rise and Fall Show : BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया

Rise and Fall Show : एंटरटेनमेंट शो। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और अभिनेत्री स्वरा भास्कर रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा हैं। सीजन की शुरुआत में ही शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच झगड़ा हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ते देख स्वरा समेत बाकी साथी बीच बचाव के लिए आ गए।

कैसे शुरू हुआ विवाद

शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अल्टीमेट रूलर बनने की चुनौती रखी गई थी। इस प्रक्रिया के दौरान कंटेस्टेंट्स से एक ऐसे रूलर का नाम पूछा गया, जिसे वे उपयुक्त नहीं मानते। सिवेट का नाम सामने आया। शहजाद ने सिवेट के व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने सिवेट पर कुछ लोगों के खिलाफ रुख दिखाने और फिर उनके साथ नजदीकी बनाने का आरोप लगाया।

स्वरा भास्कर को लेकर भी बहस

विवाद के दौरान शहजाद ने सिवेट पर स्वरा के साथ गठजोड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सिवेट की रीड की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है। ये दोगलापन है।” सिवेट ने आपा खो दिया और तेजी से शहजाद की तरफ बढ़े। स्वरा ने उन्हें रोका और कहा कि इन्हें मत मारो।

हाथापाई और आगे की कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान शहजाद नीचे गिर गए और उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद सिवेट तोमर के शो से बाहर होने की खबरें आईं। शारीरिक हिंसा के नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही जा रही है। घर के कुछ सदस्यों ने इस फैसले पर सवाल उठाए। करण पटेल ने कहा कि अगर सिवेट को बाहर किया जा रहा है तो शहजाद की उकसाने वाली टिप्पणियों पर भी विचार होना चाहिए।

सिवेट और शहजाद की भिड़ंत से पहले ही शहजाद और स्वरा के बीच तनाव था। दोनों ने एक-दूसरे के विचारों और व्यवहार को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं। शो में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं और मेजबानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं।