गुना में दिव्यांग पत्रकार से पुलिसकर्मी ने की अभद्रता, वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद
पुलिस पेट्रोल पंप पर पत्रकार से कहासुनी का वीडियो वायरल, वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग
गुना से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।
गुना जिले के पुलिस पेट्रोल पंप पर तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग पत्रकार के साथ कथित रूप से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार गोलू सेन किसी काम से पुलिस पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी के साथ उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई।
घटना सामने आने के बाद पत्रकारिता जगत और स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी नागरिक या पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार किया जाता है, तो मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं की जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में अब तक संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में पीड़ित पत्रकार गोलू सेन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग किए जाने की बात कही जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
Varsha Shrivastava 
