Travel Content Creator : Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, दुनिया घूमने का शौक रखने वालों की ड्रीम जॉब

Travel Content Creator : आपको नई जगहों पर घूमने और रील्स बनाने का शौक है तो आपकी ये आदत आपको मालामाल कर सकती है। एक बड़ी कंपनी ऐसी अनोखी नौकरी लेकर आई है, जिसमें मजेदार रील बनाने के लाखों रूपए मिलेंगे।

Travel Content Creator : Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, दुनिया घूमने का शौक रखने वालों की ड्रीम जॉब

Travel Content Creator : टेक डेस्क। आज के समय में हर किसी को घूमना और नई जगहों पर रील बनाना पसंद है। लेकिन कामकाज के चलते कई लोग अपना यह शौक पूरा नहीं कर पाते। अब मशहूर अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) की कंपनी वर्जिन ग्रुप (Virgin Group) ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक अनोखी नौकरी निकाली है। इसमें डेस्क पर बैठने की जरूरत नहीं। सिर्फ दुनिया की सैर करनी है और अनुभवों को रील में कैद करना है।

क्या है Head of Yes की नौकरी

वर्जिन ग्रुप ने अपने Yes डिपार्टमेंट के तहत Head of Yes नाम का खास पद निकाला है। यह नौकरी कंपनी के वर्जिन रेड प्रोग्राम से जुड़ी है। चुने गए व्यक्ति का काम दुनिया की खूबसूरत जगहों पर जाना, रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेना और उन पलों को मजेदार रील के जरिए पेश करना होगा। 

नौकरी जनवरी 2027 से शुरू होगी और कॉन्ट्रैक्ट छह महीने का रहेगा। अमेरिका के उम्मीदवारों के लिए सालाना एक लाख डॉलर और ब्रिटेन के लिए 75 हजार पाउंड का पैकेज तय है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 95 लाख रुपये बैठती है।

    अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन

फॉलोअर्स की कोई शर्त नहीं

आमतौर पर कंटेंट क्रिएटर नौकरियों में लाखों फॉलोअर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो मांगा जाता है। लेकिन इस नौकरी में फॉलोअर्स की गिनती का कोई चक्कर नहीं है। महंगे कैमरे से बनी शो-रील दिखाने की भी जरूरत नहीं। 

खुद रिचर्ड ब्रैनसन ने इंस्टाग्राम पर साफ किया है कि यह लॉटरी नहीं बल्कि काबिलियत पर मिलने वाली सैलरीड जॉब है। कंपनी को ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो नए खतरों और मौकों को खुलकर Yes कहने का जज्बा रखता हो। कहानी सुनाने की कला और कैमरे के सामने नेचुरल रहना जरूरी है।

अप्लाई करने का क्रिएटिव तरीका

फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एक छोटा और मजेदार वीडियो बनाना होगा। इसमें अपनी जिंदगी का कोई सच्चा किस्सा सुनाना है जब उन्होंने डरने के बजाय किसी नए मौके को Yes कहा और जिंदगी बदल गई। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम, यूट्यूब या टिकटॉक पर अपलोड करें। कैप्शन में #HeadOfYes हैशटैग लगाएं और @Virgin को टैग करना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक है।