रीवा विश्वविद्यालय घेराव : NSUI छात्रों पर वॉटर कैनन और पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले
Rewa University Gherao : जिला अध्यक्ष का आरोप है कि, विश्वविद्यालय ने ABVP को कार्यक्रम की अनुमति दी गई लेकिन एनएसयूआई को राजनैतिक संगठन बता कर अनुमति नहीं दी गई।
Rewa University Gherao : मध्य प्रदेश। रीवा विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता और दोहरा मापदंड के विरोध में आज रीवा एनएसयूआई सैकड़ों छात्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे जहां पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें रोक लिया,, पुलिस ने बेरिकेट लगा कर छात्रों को रोका और जब छात्र उग्र होने लगे तो उन पर पहले वॉटर कैनन से प्रहार किया गया और फिर उन्हें काबू करने टियर गैस छोड़ा ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में 28 सितम्बर आज छात्र स्वागत समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली।

जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय का आरोप है कि, विश्वविद्यालय ने ABVP को कार्यक्रम की अनुमति दी गई। लेकिन एनएसयूआई को राजनैतिक संगठन बता कर अनुमति नहीं दी गई यह दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।
उसके साथ ही भ्रष्टाचार व नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप भी विश्वविद्यालय पर लगाया है। इन्हीं सब बातों को लेकर आज एनएसयुआई अवधेश पप्रताप सिंह विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे थे जहां पहले से उपस्थित पुलिस ने बेरिकेट छात्रों को रोक दिया।

इस दौरान छात्रों को उग्र होता देख न सिर्फ वॉटर कैनन का उपयोग किया बल्कि आंसू गैस भी छोड़ा गया जिसके बाद छात्रों के बीच भगदड़ मच गई इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

