राजवाड़ा EV बस हादसा : बस में तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajwada EV Bus Incident : पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेने के बाद अब बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजवाड़ा EV बस हादसा : बस में तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajwada EV Bus Incident : मध्य प्रदेश। इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में रविवार को ईवी बस के अनियंत्रित होने से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हादसे में बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेने के बाद अब बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में खड़ी ईवी बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गई। बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके चलते बस अचानक आगे बढ़ी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। 

सूचना पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, बस में तोड़फोड़ के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।