IAS आकाश सिंह और इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के बीच बहस का वीडियो वायरल
इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में अवैध ठेला-गुमटी हटाने की कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया और अपर आयुक्त आकाश सिंह के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंदौर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया और अपर आयुक्त आकाश सिंह के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर नगर निगम का घेराव करने की तैयारी में है, वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस के रवैये पर तीखा हमला बोला है।
इंदौर में अवैध ठेला-गुमटी हटाने की कार्रवाई को लेकर IAS आकाश सिंह और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। #Indore #IAS #MPNews #ViralVideo pic.twitter.com/kMOLrNXxJM
— Public Vani Network (@PublicVaniNW) August 7, 2026
दरअसल, इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में अवैध ठेला-गुमटी हटाने की कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया और अपर आयुक्त आकाश सिंह के बीच बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आकाश सिंह को घेरकर सोनिला मिमरोट ने सवाल उठाए कि केवल चुनिंदा जगह ही कार्रवाई हो रही है और निगम पक्षपात कर रहा है।


इस पूरे मामले पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को आपत्तिजनक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने का काम पूरी तरह नियमानुसार कर रहा है और इस कार्रवाई में बाधा डालना उचित नहीं है। महापौर ने कांग्रेस पार्षदों से कहा कि यदि उनके वार्डों में भी अवैध ठेला-गुमटियां हैं तो उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जा सके।

पुष्यमित्र भार्गव, महापौर
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक सरकारी अधिकारी के साथ सड़क पर इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अवैध ठेला-गुमटियों पर कार्रवाई की जा रही है, उनसे कांग्रेस के कुछ पार्षद अवैध वसूली करते रहे हैं और इसी वजह से वे कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सहयोग करने के बजाय केवल दबाव और ब्लैकमेल की राजनीति कर रही है। उन्होंने संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।

राकेश सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
Varsha Shrivastava 
