Indore News : ‘ओम नमः शिवाय’ लिखे दुपट्टे पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी, पूछा - कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना?

Indore News :कम्युनिस्ट पार्टी के राजेश शर्मा ने ओम नमः शिवाय लिखा दुपट्टा दिग्विजय सिंह को दिया तो उन्होंने कहा कि, कामरेड का इससे क्या लेना-देना?

Indore News : ‘ओम नमः शिवाय’ लिखे दुपट्टे पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी, पूछा - कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना?

 मध्य प्रदेश। इंदौर में ‘ओम नमः शिवाय’ लिखे दुपट्टे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की टिप्पणी चर्चा में है। रेसिडेंसी कोठी पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे कम्युनिस्ट पार्टी के कार्ड होल्डर और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश शर्मा अपने साथ यह दुपट्टा लेकर पहुंचे थे। दुपट्टे पर लिखा ॐ नमः शिवाय देखकर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि इसका कामरेड पार्टी से क्या लेना-देना है।

दरअसल, राजेश शर्मा इंदौर की रेसिडेंसी कोठी पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके पास ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा एक दुपट्टा था। दिग्विजय सिंह की नजर जब दुपट्टे पर पड़ी, तो उन्होंने उस पर लिखे संदेश के बारे में पूछा। राजेश शर्मा ने बताया कि दुपट्टे पर ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा है।

इस पर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि ओम नमः शिवाय से कामरेड का क्या लेना-देना है, इस टिप्पणी के बाद यह घटनाक्रम चर्चा में आ गया है। राजेश शर्मा कम्युनिस्ट पार्टी के कार्ड होल्डर होने के साथ ही इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल, दुपट्टे को लेकर की गई इस टिप्पणी की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है।