गोवर्धन पूजा पर देशी गायों की प्रतियोगिता : विजेताओं को मिलेंगे डेढ़ लाख, एशिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्लांट MP में तैयार

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को लेकर बताया कि इस बार भी प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा पर विधानसभा वार दुधारू देशी नस्ल की गायों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनके विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये और 25 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। 

गोवर्धन पूजा पर देशी गायों की प्रतियोगिता : विजेताओं को मिलेंगे डेढ़ लाख, एशिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्लांट MP में तैयार

Indigenous Cows Competition on Govardhan Puja : इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि इस बार भी प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा वार दुधारू देशी नस्ल की गायों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनके विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये और 25 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। 

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एशिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित हाइड्रो पावर प्लांट तैयार हुआ है। इसकी पहली टरबाइन दिसंबर से शुरू होगी, जबकि मार्च तक 2000 मेगावाट क्षमता वाला यह प्लांट पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य है।

हाइड्रो पावर प्लांट महत्वपूर्ण उपलब्धि

दरअसल,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में भी लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हाइड्रो पावर प्लांट एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के मुताबिक 18 तारीख को यह प्लांट बनकर तैयार हुआ है। दिसंबर महीने से इसकी पहली टरबाइन काम करना शुरू कर देगी और मार्च तक इसकी पूरी क्षमता यानी 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। 

सरकार जो कहती है, उसे करके दिखाती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि, सरकार जो कहती है, उसे करके दिखाती है। उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में यह एक अनूठा प्रयास साबित होगा। वहीं गोवर्धन पूजा पर देशी नस्ल की दुधारू गायों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा को भी उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताया।