Indore Crime News : गाय चोरी के शक में युवक की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Indore Crime News : कुछ लोग युवक को उसके घर से अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Indore Crime News : गाय चोरी के शक में युवक की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Indore Crime News : मध्य प्रदेश। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी की शंका में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग युवक को उसके घर से अपने साथ ले गए और गाय चोरी के शक में उसके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, इलाके से एक गाय चोरी हुई थी। गाय की तलाश के दौरान कुछ लोगों को एक युवक पर चोरी में शामिल होने का शक हुआ। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग युवक को उसके घर से अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। 

मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लसूड़िया थाना पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।